Cyclone Arnab Bay of Bengal | UP Tomorrow Weather

Cyclone Arnab Bay of Bengal | UP Tomorrow Weather


Last Updated:

UP Tomorrow Weather: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अर्नब (Cyclone Arnab) का असर यूपी में दिखेगा. मौसम विभाग ने बताया कि यूपी खासकर तराई और पूर्वांचल में 27 अक्टूबर से ही बारिश और आंधी आने की संभावना है. वहीं, 28 से 30-31 अक्टूबर के बीच भारी मौसम और तूफान का तांडव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने अभी से कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है.

Zoom

यूपी में मूसलाधार बारिश का अलर्ट. (सांकेतिक इमेज)

UP Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब (Cyclone Arnab) ने उत्तर भारत की ओर काफी तेजी से बढ़ रहा है. 115 किलोमीटर की रफ्तार से ये चक्रवात ओडिशा, झारखंड होते हुए यूपी तक पहुंच सकता है. इसकी वजह से कल 27 अक्टूबर यानी मंगलवार को भारी बारिश और तूफान का असर देखने को मिल सकता है. आने वाले दिनों में प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग और मौसम विज्ञानी में यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत दे रहे हैं. मौसम विभाग ने बताया कि 27 तारीख से यूपी में मौसम खराब होना शुरु हो जाएगा और 28 से 31 तारीख तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी में उठे प्रचंड चक्रवाती सिस्टम अर्नब का असर अगले कुछ दिनों तक यूपी पर भी बना रहेगा. धीरे-धीरे यह तटीय इलाकों से टकराते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ अपनी घूमेगा. इस मौसमी हलचल के कारण राज्य के वायुमंडल में भारी मात्रा में नमी पहुंचेगी, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा.

अगले 24 घंटे में बिगड़ेगा मौसम

चक्रवात अर्णब को लेकर यूपी में अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने यूपी में 28 से 31 अक्टूबर तक आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, बेमौसम बारिश और आंधी को लेकर प्रशासन भी सतर्क है. 28 अक्टूबर को पूर्वांचल के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में अलर्ट किया गया है.

साइक्लोन अर्नब को ओडिशा होते हुए यूपी तक 28 अक्टूबर को पहुंचने की संभावना है. (सांकेतिक इमेज)

तेज तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि जैसे-जैसे चक्रवात अर्नब यूपी की सीमा के करीब पहुंचेगा वैसे-वैसे हवाओं की तफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. साथ ही 29 को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है.

28 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं

चक्रवाती सिस्टम का पहला बड़ा और प्रत्यक्ष प्रभाव 28 अक्टूबर को नजर आएगा. इस दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादलों की गरज, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने सुरक्षा के लिहाज से लोगों को खुले में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है क्योंकि हवा की यह रफ्तार सामान्य से अधिक होगी.

तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट

इस चक्रवाती बारिश और लगातार चल रही ठंडी हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के भीतर प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट आएगी. इस अचानक बदलाव से लोगों को अक्टूबर के आखिरी दिनों में ही कड़ाके की ठंड और सिहरन का अहसास होने लगेगा.

1 नवंबर तक बना रहेगा असर, किसानों को चेतावनी

इस मौसमी विक्षोभ और चक्रवात का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर होते हुए 1 नवंबर तक जारी रहने की संभावना है. हालांकि 1 नवंबर के बाद मौसम में सुधार होने और आसमान साफ होने की उम्मीद है, लेकिन तब तक धान और अन्य खरीफ फसलों की कटाई कर रहे किसानों को अपनी उपज बचाने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है ताकि इस बेमौसम बारिश से नुकसान से बचा जा सके.



Source link