Salman Khan-Preity Zinta Best Movies on OTT: इन 6 फिल्मों में सलमान खान-प्रीति जिंटा की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल, ओटीटी पर सभी हैं मौजूद

Salman Khan-Preity Zinta Best Movies on OTT: इन 6 फिल्मों में सलमान खान-प्रीति जिंटा की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल, ओटीटी पर सभी हैं मौजूद


Last Updated:

बॉलीवुड में जब भी ऑनस्क्रीन जोड़ियों की बात होती है, तो सलमान खान और प्रीति जिंटा का नाम जरूर लिया जाता है. रोमांस और ड्रामा से भरपूर दोनों सितारों की फिल्मों ने हमेशा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है. सलमान खान और प्रीति जिंटा ने कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं जिनमें ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ से लेकर ‘जान-ए-मन’ शामिल हैं. अगर आप चाहें तो ओटीटी पर मौजूद उनकी इन 6 फिल्मों को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

नई दिल्ली. सलमान खान और प्रीति जिंटा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने हमेशा से खूब पसंद किया है. ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ से लेकर ‘जान-ए-मन’ और ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ जैसी फिल्मों में इस जोड़ी ने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का दिल जीता है. अगर आप भी सलमान और प्रीति के फैन हैं तो हम आपको उनकी 6 बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका लुत्फ आप घर बैठे अलग-अलग ओटीटी पर उठा सकते हैं.

हर दिल जो प्यार करेगा: यह एक दिलचस्प लव ट्रायंगल रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है. इसमें सलमान खान ने स्ट्रगलिंग सिंगर राज का किरदार निभाया है जो एक दुर्घटना के बाद कोमा में गई लड़की की जान बचाता है. गलतफहमी के कारण लड़की का परिवार राज को उसका मंगेतर मान बैठता है. कहानी में मोड़ तब आता है जब राज को अपनी नकली मंगेतर की सबसे अच्छी दोस्त जाह्नवी से प्यार हो जाता है. फिल्म के गाने काफी हिट रहे थे. साल 2000 में रिलीज हुई यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है.

चोरी चोरी चुपके चुपके: अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी यह फिल्म सेरोगेसी के संवेदनशील विषय पर बनी है. फिल्म में राज और प्रिया एक शादीशुदा जोड़ा हैं. एक हादसे के कारण प्रिया बच्चे को जन्म नहीं दे सकती, जिसके बाद वे मधुबाला नाम की एक लड़की को सेरोगेट मदर बनने के लिए राजी करते हैं. कहानी में ड्रामा तब गहराता है जब मधुबाला को राज से सच में प्यार हो जाता है. साल 2001 की यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दिल ने जिसे अपना कहा: सलमान खान और प्रीति जिंटा की यह यह एक बेहद इमोशनल रोमांटिक फिल्म है. इसमें ऋषभ और परिणीता एक-दूसरे से बेहद प्यार करने वाले पति-पत्नी हैं. एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में परिणीता की मौत हो जाती है, लेकिन उसका दिल एक अन्य बीमार लड़की को ट्रांसप्लांट किया जाता है. अपनी पत्नी के गम में डूबे ऋषभ की मुलाकात जब उस लड़की से होती है, तो भावनाओं का एक अनूठा मोड़ आता है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए अवेलेबल है. यह मूवी साल 2004 में आई थी.

जान-ए-मन: शिरीष कुंदर के डायरेक्शन में बनी यह एक अनूठी म्यूजिकल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. इसमें सुहान अपनी एक्स-वाइफ पिया को एलिमनी देने से बचने के लिए अपने शर्मीले दोस्त अगस्त्य की मदद करता है ताकि पिया उससे शादी कर ले. लेकिन सुहान को अहसास होता है कि वह आज भी पिया से बेइंतहा प्यार करता है. साल 2006 में आई सलमान खान और प्रीति जिंटा की यह फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.

हीरोज: साल 2008 में रिलीज हुई यह एक देशभक्ति से जुड़ी एंथोलॉजी ड्रामा फिल्म है, जिसमें दो फिल्म स्टूडेंट्स भारतीय सेना के शहीदों के परिवारों को उनके आखिरी पत्र देने के लिए एक रोड ट्रिप पर निकलते हैं. फिल्म के पहले हिस्से में सलमान खान और प्रीति जिंटा पति-पत्नी के रूप में नजर आते हैं. इसमें प्रीति जिंटा ने एक निडर पंजाबी विधवा का किरदार निभाया है, जो अपने शहीद पति की यादों और उसके सपनों को गर्व से जिंदा रखती है. यह फिल्म एयरटेल एक्सट्रीम पर देखी जा सकती है.

इश्क इन पेरिस: यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसे खुद प्रीति जिंटा ने प्रोड्यूस किया था और इसमें उन्होंने लीडभूमिका निभाई थी. फिल्म की कहानी पेरिस की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां दो आजाद ख्याल लोग एक रात बिना किसी वादे के साथ बिताते हैं. इस फिल्म में सलमान खान ने एक स्पेशल कैमियो किया था और वह फिल्म के हिट डांस नंबर में प्रीति जिंटा के साथ थिरकते नजर आए थे. प्रीति जिंटा की फिल्म प्राइम वीडियो पर है और यह साल 2013 में आई थी.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link