ना चोट, ना रेस्ट! करियर की पहली गेंद से आखिरी तक मैदान पर डटे रहे एडम गिलक्रिस्ट, दुनिया में कोई विकेटकीपर नहीं हुआ ऐसा

ना चोट, ना रेस्ट! करियर की पहली गेंद से आखिरी तक मैदान पर डटे रहे एडम गिलक्रिस्ट, दुनिया में कोई विकेटकीपर नहीं हुआ ऐसा


Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट के नाम टेस्ट में एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जो शायद ही कोई विकेटकीपर बल्लेबाज उसे तोड़ पाएगा. गिलक्रिस्ट के नाम पूरे टेस्ट करियर में एक भी मैच में ड्रॉप नहीं होने का रिकॉर्ड है. उन्होंने लगातार 96 टेस्ट मैच खेलकर रिटायरमेंट का ऐलान किया था.

Top Deals Inside

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का एक समय गेंदबाजों में खौफ था. वर्ल्ड क्रिकेट में गिलक्रिस्ट एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने विकेटकीपर की परिभाषा ही बदल दी, क्योंकि उनसे पहले क्रिकेट में विकेटकीपर को बल्लेबाजी के लिए नहीं जाना जाता था, टीम में उनका मुख्य काम सिर्फ विकेटकीपिंग करना होता था.

क्रिकेट में विकेटकीपिंग सबसे मुश्किल काम माना जाता है. खास तौर पर टेस्ट और वनडे में तो यह और भी थका देने वाला होता है, लेकिन एडम गिलक्रिस्ट कभी नहीं थकते थे. यही कारण है कि ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसे बहुत कम खिलाड़ी बना पाएंगे या शायद कभी न बना पाएं.

दरसअल, गिलक्रिस्ट के नाम यह रिकॉर्ड है कि उन्होंने डेब्यू से लेकर संन्यास तक बिना ड्रॉप हुए लगातार टेस्ट मैच खेले. गिलक्रिस्ट ने जब से टेस्ट में डेब्यू किया, उसके बाद से वह कभी टीम से बाहर नहीं हुए, जब तक कि उन्होंने संन्यास का ऐलान नहीं कर दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एडम गिलक्रिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और उनका आखिरी टेस्ट मैच 2008 में भारत के खिलाफ था. अपने 9 साल के करियर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 96 टेस्ट मैच खेले, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 73 मैच जीते.

गिलक्रिस्ट के करियर की बात करें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 81.95 के स्ट्राइक रेट से 5570 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 17 शतक और 26 अर्धशतक लगाए. इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 204 रन का है. गिलक्रिस्ट के इन आंकड़ों से यह पता चलता है कि वह कितने खतरनाक क्रिकेटर थे.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link