अदनान सामी ने शेयर की संडे ब्रंच की खूबसूरत तस्वीरें, पत्नी रोया पर यूं लुटाया प्यार, तारीफ में कही ये बात


Last Updated:

फेमस सिंगर अदनान सामी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी निजी जिंदगी खूबसूरत पलों को शेयर करते हैं. अब अदनान ने अपने संडे ब्रंच की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह परिवार और दोस्तों के साथ ब्रंच पर क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं. इस मौके पर अदनान सामी ने अपनी पत्नी रोयो सामी खान के हाथों से बने लजीज पकवानों की भी जमकर तारीफ की.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

अदनान सामी ने शेयर की संडे ब्रंच की तस्वीरें, पत्नी रोया पर यूं लुटाया प्यारZoom

अदनान सामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं तस्वीरें. (फोटो: Instagram@adnansamiworld)

नई दिल्ली. मशहूर सिंगर और कंपोजर अदनान सामी अपने प्रोफेशनल काम के साथ-साथ परिवार को वक्त देना कभी नहीं भूलते. अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संडे ब्रंच की कुछ बेहद खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर कीं. इस दौरान अदनान अपने परिवार और दोस्तों के साथ फुर्सत के पल बिताते, लजीज पकवानों का स्वाद लेते और दिल खोलकर बातें करते नजर आए. सिंगर ने अपनी पत्नी रोया सामी खान की भी जमकर तारीफ की, जिन्होंने अपने लजीत पकवानों से इस ब्रंच को और भी यादगार बना दिया.

अदनान सामी ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘सबसे खूबसूरत एहसास है कि रविवार की सुबह की शुरुआत परिवार जैसे दोस्तों के साथ की जाए और ब्रंच पर साथ में ब्रेड तोड़ी जाए, स्वादिष्ट खाने और प्यारी बातचीत के साथ. सारी अलग-अलग ब्रेड घर पर प्यार से मेरी प्यारी पत्नी रोया सामी खान जान ने ताजा बनाईं.’

View this post on Instagram





Source link