Last Updated:
Mobile Repairing Business: बस्तर के ग्रामीण इलाकों में मोबाइल रिपेयरिंग का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. कम निवेश के साथ शुरू होने वाले इस काम में अच्छी कमाई की जा सकती है.
Mobile Repairing Business: बस्तर में मोबाइल रिपेयरिंग का बिजनेस ग्रामीण इलाकों में काफी तेजी से बढ़ रहा है और यह एक डिमांडिंग सेक्टर बन गया है. ग्रामीण इलाकों में छोटा मोबाइल सेंटर खोलने के लिए ज्यादा बजट की जरूरत नहीं होती है. इस बिजनेस को 60 से 70 हजार रुपये के निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है. महीने में कम से कम 20 से 30 हजार रुपये की आमदनी हो सकती है और दुकान अच्छी चलने पर 50 से 60 हजार रुपये तक की कमाई की जा सकती है.
ट्रेनिंग और अनुभव
लोकल 18 की टीम ने मोबाइल दुकान संचालक रामदास से बातचीत की. रामदास पिछले 2 साल से मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर चला रहे हैं. कोरोना काल में बेरोजगार रहने के दौरान उन्हें आरटीसी मोबाइल रिपेयरिंग ट्रेनिंग के बारे में पता चला, जहां उन्होंने 1 महीने की निशुल्क ट्रेनिंग ली. उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से मोबाइल रिपेयरिंग की ट्रेनिंग निशुल्क दी जाती है, जिसमें मोबाइल पार्ट्स की रिपेयरिंग और फॉल्ट के बारे में बारीकी से सिखाया जाता है.
कमाई और लागत की स्थिति
ग्रामीण स्तर पर मोबाइल दुकान खोलने के लिए 50 से 60 हजार रुपये की जरूरत होती है, जबकि शहरों में डेढ़ लाख रुपये तक लग सकते हैं. एक डिस्प्ले बनाने में लगभग 400 रुपये का मुनाफा होता है. इसके अलावा ब्लूटूथ, हेडफोन, चार्जिंग केबल और मोबाइल कवर की सबसे ज्यादा मांग रहती है. कोर्स पूरा करने के बाद सरकार से लोन भी मिलता है. हालांकि, रामदास ने लोन नहीं लिया था.