Karwa Chauth 2026 : पति-पत्नी के बीच बढ़ाना है प्यार? करवाचौथ पर करें ये टोटके, लौट आएगा पुराना इश्क

Karwa Chauth 2026 : पति-पत्नी के बीच बढ़ाना है प्यार? करवाचौथ पर करें ये टोटके, लौट आएगा पुराना इश्क


होमताजा खबरधर्म

पति-पत्नी में बढ़ाना है प्यार? करवाचौथ पर करें ये टोटके, लौट आएगा पुराना इश्क

Last Updated:

Karwa Chauth Totke : अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो इस बार इन पांच टोटकों को भी जरूर करें. लोकल 18 से मिर्जापुर के आचार्य विनय महाराज बताते हैं कि इससे न सिर्फ प्रेम बढ़ता है बल्कि, सुख समृद्धि आती है, रिश्तों के खटास दूर हो जाते हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है. पूजा के बाद कम से कम 7 सुहागन महिलाओं को चूड़ी, बिंदी, सिंदूर और वस्त्र इत्यादि दान करें. 11 गोमती चक्र को लेकर लाल रंग के सिंदूर के डब्बे में रखकर घर में किसी ऐसे स्थान पर छिपा दें, जहां किसी की नजर न जाए. इससे दांपत्य जीवन में मधुरता, प्रेम और सुख-समृद्धि बढ़ती है.

मिर्जापुर. करवाचौथ पति-पत्नी के दांपत्य जीवन के लिए सबसे खास पर्व माना जाता है. पति के दीर्घायु और दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहे, इसके लिए करवा चौथ पर महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं. अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो इन पांच टोटकों को भी जरूर करें. इससे न सिर्फ प्रेम बढ़ता है बल्कि, सुख समृद्धि भी आती है. रिश्तों के खटास दूर हो जाते हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है. लोकल 18 से मिर्जापुर के आचार्य विनय महाराज बताते हैं कि करवा चौथ के दिन माता पार्वती, भगवान शिव और गणेश का पूजन करें. चंद्रमा को अर्घ्य दें. कुछ ऐसे उपाय भी हैं, जिन्हें सुहागिन महिलाओं को करना चाहिए. महिलाएं पूजा करने के बाद कम से कम 7 सुहागन महिलाओं को सुहाग के सामान चूड़ी, बिंदी, सिंदूर और वस्त्र इत्यादि का दान करें. उनका आशीर्वाद लें. ऐसा करने से विशेष फल मिलता है. दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि आती है. वैवाहिक जीवन में अगर लंबे समय से दूरियां चली आ रही हैं, खटास बना हुआ है तो भगवान गणेश को दूर्वा घास के साथ गुड़ की 21 बत्ती चढ़ाएं.

अर्पित करें हल्दी की गांठ

पं. विनय महाराज बतात हैं कि करवाचौथ के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए हल्दी की पांच गांठ अर्पित करें. ओम गण गणपतए नमः मंत्र का जाप करें. हल्दी की गांठ अर्पित करने से प्रेम जीवन में मधुरता बनती है. आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है. करवाचौथ के दिन गाय को भी आहार खिलाना चाहिए. गाय को मीठा सामान खिलाने से रिश्तों में मिठास बढ़ती है. इस दिन पांच लड्डू या पांच पेड़े, केले और 250 ग्राम भीगी चने की दाल खिलाने से कृपा बरसती है.

गोमती चक्र से करें ये काम

पं. विनय महाराज के मुताबिक, अगर पत्नी और पति के बीच अनबन हो गई हो या दूरियां आ गई हों तो करवा चौथ के दिन गोमती चक्र से उपाय कर सकते हैं. 11 गोमती चक्र को लेकर लाल रंग के सिंदूर के डब्बे में रखकर घर में किसी ऐसे स्थान पर छिपा दें, जहां किसी की नजर न जाए. ऐसा करने से भी दांपत्य जीवन में मधुरता, प्रेम और सुख-समृद्धि बढ़ती है. यह उपाय ऐसे हैं, जिन्हें करवा चौथ के दिन करने से पति-पत्नी के दांपत्य जीवन में सुधार होता है.



Source link