हरियाणाः रोहतक में मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर,  लोगों ने भाग रहे आरोपियों को पकड़ा, CCTV में दिखा खौफनाक मंजर


Last Updated:

रोहतक में जाट भवन के पास सैर कर रही मां-बेटी को वरना कार ने टक्कर मार दी. हादसे में दोनों घायल हो गईं, जिन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया है. मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक और उसके साथी को पकड़कर पुलि

Top Deals Inside

हरियाणाः रोहतक में मां-बेटी को कार ने मारी टक्कर,  लोगों ने आरोपियों को पकड़ाZoom

रोहतक. हरियाणा के रोहतक के जाट भवन के पास पार्क में सैर करने के लिए जा रही मां-बेटी को पीछे से तेज रफ्तार में वरना कार ने टक्कर  मार दी. घटना के बाद चालक गाड़ी को लोगों ने पकड़ लिया. वहीं, घायल मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी.

हादसे में घायल हुई नीलम पत्नी स्वर्गीय नरेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि वह गोपाल कॉलोनी में रहती है और अपनी मां कृष्णा देवी के साथ रविवार देर शाम करीब साढे 4 बजे सैर करने के लिए देवीलाल पार्क में जा रही थी. इसी दौरान करीब पौने 5 बजे जाट भवन के पास एक वरना गाड़ी पीछे से आई, जिसने दोनों को टक्कर मारी. नीलम ने बताया कि गाड़ी की टक्कर लगने के बाद वह उछलकर दूर गिरी, जबकि उसकी मां कृष्णा देवी गाड़ी के आगे गिरी. गाड़ी सवार आरोपियों ने उसकी मां के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिसके कारण कृष्णा देवी गाड़ी में फंस गई. आसपास के लोगों ने जब घटना देखी तो वह दौड़े और आरोपियों की गाड़ी को रुकवाकर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया. चालक और उसके साथी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया.

नीलम ने बताया कि जब राहगीरों ने आरोपियों को जब गाड़ी से उतारा गया तो वह शराब के नशे में लग रहे थे. राहगीरों ने उसकी मां कृष्णा देवी को गाड़ी के नीचे से निकाला और उन्हें घायल अवस्था में पीजीआई में भर्ती करवाया, जबकि मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को सूचना दी.



Source link