Last Updated:
Shilpa Rao Mic Cut Off Controversy: मुंबई में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मशहूर सिंगर शिल्पा राव का माइक अचानक बंद किए जाने पर उनके पति रितेश कृष्णन का गुस्सा फूट पड़ा है. पति ने ऑर्गनाइजर्स की इस हरकत को बेहद शर्मान और स्वार्थी बताते हुए सोशल मीडिया पर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की है. नीचे जानिए क्या है पूरी खबर.
वाइफ शिल्पा राव के सपोर्ट में उतरे पति रितेश फोटो साभार-@riteshkrishnan)
नई दिल्ली: मुंबई के एक बड़े लाइव कॉन्सर्ट में मशहूर सिंगर शिल्पा राव के साथ जिस तरह का बर्ताव हुआ, उसके बाद उनके पति रितेश कृष्णन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. स्टेज पर अपनी पत्नी को बीच में रोक दिए जाने और अपमानित होते देख उनके पति ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है. उनका साफ कहना है कि इस घटना ने उन्हें अंदर से हिलाकर रख दिया है और उस दौरान उन्हें जो गुस्सा, निराशा और बेबसी महसूस हुई, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है.
यह पूरा विवाद 24 अक्टूबर को मुंबई में हुए बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट के 10 साल पूरे होने के जश्न के दौरान हुआ. इस लाइव कॉन्सर्ट में शिल्पा राव अपनी परफॉर्मेंस दे रही थीं और जब वह अपना गाना खत्म करके फैंस का शुक्रिया अदा कर रही थीं, तभी अचानक उनका माइक और ऑडियो सिस्टम बंद कर दिया गया. फिर तुरंत दूसरे कलाकारों को स्टेज पर बुला लिया गया.
पति रितेश ने ऑर्गनाइजर्स पर उठाए सवाल
शिल्पा राव को लेकर इंटरनेट पर बवाल
इस बड़े हंगामे के बाद इवेंट के ऑर्गनाइजर्स की तरफ से सफाई सामने आई. उनका कहना था कि शो तय समय से काफी पीछे चल रहा था और वेन्यू के कड़े नियमों का पालन करना उनकी मजबूरी थी. ऑर्गनाइजर्स के मुताबिक पिछले कलाकारों की परफॉर्मेंस में देरी होने की वजह से उन्हें बीच में ही यह कदम उठाना पड़ा. हालांकि इस सफाई से मामला शांत होने के बजाय और ज्यादा भड़क गया है. सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा भी खुलकर सामने आ रहा है और लोग कह रहे हैं कि एक दिग्गज सिंगर के साथ इस तरह की बदसलूकी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.
रितेश को वाइफ शिल्पा पर गर्व
रितेश ने अपनी पोस्ट के आखिर में लिखा कि उन्हें शिल्पा पर बहुत गर्व है और वह इस मुश्किल वक्त में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं. उन्होंने मुंबई के फैंस को यह भरोसा दिलाया कि वह इस शहर में फिर से वापसी करेंगे क्योंकि फैंस का प्यार किसी भी चीज से बढ़कर है. दूसरी तरफ, खुद शिल्पा राव ने भी इस घटना पर अपनी गहरी नाराजगी और निराशा सोशल मीडिया पर जाहिर की है. इंटरनेट पर लगातार शिल्पा राव के सपोर्ट में ट्रेंड चल रहा है और लोग ऑर्गनाइजर्स की इस अनप्रोफेशनल हरकत की कड़ी निंदा कर रहे हैं.