सोनिया गांधी और राहुल जवाब दें! PM Modi के दिवंगत पिता की क्या गलती? MP BJP नेताओं के मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमले


Last Updated:

मध्य प्रदेश बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के पिता पर दिए बयान पर जमकर पलटवार किया है. मंत्री विश्वास सारंग सहित सांसद और नेताओं ने अमर्यादित भाषा और संस्कार को लेकर उन्हें जमकर घेरा है. उन्होंने उम्र का हवाला देते हुए देश से माफी मांगने की बात कही है.

Top Deals Inside

सोनिया गांधी और राहुल जवाब दें! PM Modi के दिवंगत पिता की क्या गलती?Zoom

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विश्वास सारंग

रमाकांत दूबे/भोपाल. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के पिता के खिलाफ दिए गए बयान पर घमासान मच गया है. पीएम के पिता पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद बीजेपी नेता और कार्यकर्ता जमकर इसका विरोध कर रहे हैं. मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सिंह सारंग और सांसद आलोक शर्मा ने उन्हें देश से माफी मांगने की बात कही है. दरअसल, बीते रविवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मंच से पीएम मोदी के दिवंगत पिता पर की गई टिप्पणी ने पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीति में और टकराव पैदा कर दिया है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग की प्रतिक्रिया देता हुए कहा कि कांग्रेस के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय माता-पिता के अपमान में बयान दे रहे हैं. पहले भी कांग्रेस के नेताओं ने पीएम के बारे में अनर्गल बातें की हैं. कल खड़गे ने पूरी परंपराओं को तार-तार कर दिया है. खड़गे 80/85 साल के हैं उनको संस्कार नहीं मालूम और वह राजनीति को कहां ले जाना चाहते हैं. आप नरेंद्र मोदी से प्रतिस्पर्धा रख सकते हैं लेकिन उनके माता पिता की क्या गलती है. जनता इसका हिसाब लेगी जनता के सामने जवाब देना पड़ेगा. नरेंद्र मोदी इस देश के संवैधानिक पद पर हैं. एक तरफ बात करते हैं लोकतांत्रिक परम्पराओं के निर्वहन करने की दूसरी तरफ इस तरह की शब्दावली का प्रयोग करते हैं. 24 घंटों से ज्यादा समय हो गया अभी तक कांग्रेस की तरफ से खंडन नहीं आया है.

राजनीतिक विरोध नहीं, मर्यादाओं का पतन
प्रदेश भाजपा महामंत्री राहुल कोठारी ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि खड़गे जी, कांग्रेस की राजनीति का स्तर आखिर इतना क्यों गिर गया है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के पूज्य पिताजी के प्रति भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है? ऐसी भाषा पर लज्जा आती है! यह राजनीतिक विरोध नहीं, मर्यादाओं का पतन और अराजक सोच का प्रदर्शन है. वैचारिक असहिष्णुता की यह प्रवृत्ति दिमागी नक्सलवाद जैसी मानसिकता को दर्शाती है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी जवाब दें. क्या वे इस भाषा का समर्थन करते हैं? यदि नहीं, तो कार्रवाई कब होगी? विरोध विचारों का कीजिए, संस्कारों और परिवार की गरिमा का अपमान नहीं!

मांफी मांगे खड़गे
सांसद आलोक शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिताजी के बारे में गलत बयानवाजी पर कहा उन्हें भाषा की मर्यादा का ज्ञान नहीं, देश वासियों से उन्हें माफ़ी मांगना चाहिए.



Source link