जहां दिन में जाने से डरते थे वहां रात भर होती है शूटिंग, नेहा धूपिया ने की बदलते बिहार की तारीफ, बॉलीवुड को भा रहीं सासाराम की पहाड़ियां

जहां दिन में जाने से डरते थे वहां रात भर होती है शूटिंग, नेहा धूपिया ने की बदलते बिहार की तारीफ, बॉलीवुड को भा रहीं सासाराम की पहाड़ियां


Last Updated:

जो इलाका कभी नक्सल प्रभावित था, जहां दिन में भी लोग जाने से डरते थे, वहां आज रात-रात भर बॉलीवुड की शूटिंग हो रही है. यह बिहार के बदलने की सबसे बड़ी कहानी नहीं तो और क्या है? बिहार के सासाराम में पिछले 5 दिनों से MTV के चर्चित रियलिटी शो रोडीज के 21वें सीजन की शूटिंग चल रही है. सासाराम के पहाड़ी क्षेत्रों के अलग-अलग लोकेशन पर बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया, अभिषेक मल्हान, प्रिंस नरूला, निखिल चिनप्पा और विजय सिंह जैसे स्टार्स ने शूटिंग की है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

सासाराम में MTV Roadies 21 की शूटिंग, नेहा धूपिया बोलीं बिहार खूबसूरत है

सासाराम. रोहतास जिले के सासाराम में एमटीवी रोडीज (MTV Roadies) की शूटिंग सिर्फ एक रियलिटी शो की शूटिंग नहीं है, बल्कि ये बिहार के बदलने की लाइव तस्वीर कही जा सकती है. जिस सिकरिया डैम, करमचट डैम और गीताघाट के जंगलों में 10 साल पहले दिन में भी जाने से लोग कतराते थे, वहां आज बॉलीवुड स्टार्स रात-रात भर शूटिंग कर रहे हैं. और शूटिंग के बाद नेहा धूपिया कह रही हैं, बिहार बहुत खूबसूरत है, हम सीएमन सम्राट चौधरी को स्पेशली थैंक यू बोलना चाहते हैं. नेहा धूपिया ने कहा कि इस इलाके की खूबसूरती को देखकर वह बार-बार यहां आना चाहेंगी, नेहा धूपिया ने बिहार की सरकार तथा बिहार के लोगों की प्रशंसा की और कहा कि वह विशेषकर सीएम सम्राट चौधरी को धन्यवाद करती हैं, क्योंकि बिहार में बहुत अच्छी व्यवस्था है. बता दें कि यह इलाका एक समय नक्सल प्रभावित था; लेकिन आज इस इलाके में बॉलीवुड की एंट्री हो गई है.

बिहार के सासाराम में पिछले 5 दिनों से एमटीवी के चर्चित रियलिटी शो रोडीज की शूटिंग चल रही है. सासाराम के पहाड़ी क्षेत्र के अलग-अलग लोकेशन पर बॉलीवुड के चर्चित अभिनेत्री नेहा धूपिया, अभिषेक मल्हान, प्रिंस नरूला निखिल चिनप्पा विजय सिंह जैसे नाम सिंह स्टार सासाराम में रोडीज के 21 वे शो का शूटिंग किया है. इसी क्रम में मीडिया से बातचीत के क्रम में नेहा धूपिया कहा कि सासाराम में नेचर की इतनी अच्छी खूबसूरती देखने को मिल रही है, इसलिए वह बार-बार बिहार आना चाहेंगी. वहीं, अभिषेक मल्हान ने कहा कि बिहार की खूबसूरती को देखकर वे काफी प्रसन्न हैं. यहां रोडीज के 21वें शो को शूट करना यहां काफी अच्छा लगा.

बॉलीवुड के चर्चित अभिनेत्री नेहा धूपिया, अभिषेक मल्हान, प्रिंस नरूला निखिल चिनप्पा विजय सिंह जैसे नामचीन स्टार सासाराम में रोडीज के 21 वे शो का शूटिंग किया है.

“मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को थैंक्यू”

बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री नेहा धूपिया सासाराम के विभिन्न लोकेशन पर एमटीवी के चर्चित रोडीज के 21वें शो का शूटिंग संपन्न किया. इसके बाद उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को धन्यवाद देते हुए कहीं की वह सम्राट चौधरी को स्पेशली थैंक्यू बोलना चाहती हैं. नेहा धूपिया ने कहा कि- बिहार के बारे में कई तरह कीअफवाहें थीं, लेकिन यहां लंबे समय तक शूटिंग करने के बाद काफी अच्छा लगा. पता चला कि बिहार कितना खूबसूरत है. बता दें कि नेहा धूपिया के साथ पहुंचे अभिषेक मल्हान ने यहां की खूबसूरत वादियों के बारे में चर्चा की तथा बताया कि इलाका काफी सुंदर और शांतिपूर्ण है. बोधगया तथा सासाराम में शूट करना उन्हें काफी अच्छा लगा.

नक्सल प्रभावित सासाराम की पहाड़ियों में बॉलीवुड, सिकरिया-करमचट डैम पर रोडीज की शूटिंग.

कहां-कहां हुई शूटिंग?

बता दें कि सासाराम के सिकरिया डैम, करमचट डैम, गीताघाट आदि इलाके में ये शूटिंग की गई. शूटिंग को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचने लगे लेकिन यह पूरा शूटिंग बेहद गोपनीय तरीके से किया गया ज्यादातर शूटिंग रात में की गई. जिन इलाकों में पहले दिन में भी लोग जाने से कतराते थे वहां रात में सैकड़ो लोगों की टीम ने शूटिंग किया. यह रोहतास जिला के लिए काफी अच्छी बात है. इस पूरी शूटिंग का स्थानीय स्तर पर संयोजन कर रहे नोखा के हथिनी के रहने वाले आशुतोष सिंह ने बताया कि उन लोगों के प्रयास से इतना बड़ा टीम सासाराम पहुंचा तथा एक सप्ताह तक यहां रहकर अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग किया इस इलाके का पर्यटन के क्षेत्र में काफी विकास होगा.

जिला प्रशासन ने की पूरी मदद

वहीं, रोहतास जिला के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा भी पूरी टीम से मिलकर उनका स्वागत किया डीएम ने खुद पूरी व्यवस्था पर नजर बनाए रखी. उद्योग विभाग के महाप्रबंधक आशीष रंजन ने उद्योग विभाग की तरफ से नेहा धूपिया को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया. आशीष रंजन ने बताया कि इलाके में पर्यटन उद्योग तथा इससे जुड़े अन्य उद्योग के विकास में यह मिल का पत्थर साबित होगा.



Source link