Last Updated:
एक्टर जय भानुशाली और माही विज के तलाक के बीच यूजर्स द्वारा सना मकबूल का नाम घसीटे जाने पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है. सना ने उन अफवाहों का खंडन किया है जिनमें उन पर घर तोड़ने का आरोप लगाया जा रहा था.
एक्टर जय भानुशाली और माही विज के तलाक के बीच यूजर्स बिग बॉस फेम सना मकबूल का नाम घसीट रहे थे. यूजर्स आरोप लगा रहे थे कि वह कभी जय के साथ खूब समय बिताया करती थी और वह माही विज की कभी बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थीं. अब एक्ट्रेस ने इन सभी अफवाहों को लेकर रिएक्ट किया है. सना मकबूल ने साफ किया है कि वह न तो कभी माही विज की पक्की सहेली रही हैं और न ही उन्होंने कभी जय भानुशाली संग समय बिताया है.
बिग बॉस 20 में इन दिनों माही विज नजर आ रही हैं. कई बार शो के बीच उनकी निजी जिंदगी का जिक्र हो ही जाता है. जैसे हालिया एपिसोड में माही विज बेटी तारा की परवरिश पर बात करते हुए इमोशनल हो गईं. उन्होंने साफ बताया था कि जय भानुशाली संग तलाक के बाद उन्होंने एक रुपया भी एलिमनी नहीं ली थी. वह अपनी कमाई से बेटी को पाल रही हैं और उनका भविष्य बनाना चाहती हैं.
‘घर तोड़ने वाली’ वाली टैग पर किया रिएक्ट
क्या बोलीं सना मकबूल
अब सना मकबूल ने इन सभी गॉसिप्स पर रिएक्ट किया. एक्ट्रेस ने यूजर से कहा, ‘तुमने मुझे कब देखा कि मैं जय के साथ हैंग आउट कर रही थी. मुझे भी तो जरा बताओ की मैं कब किसी के एक्स हसबैंड के साथ घूम फिर रही हूं. आखिर ये ट्रोलर्स आते कहां से हैं.’
माही विज और सना मकबूल
वहीं ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की रिपोर्ट के आधार पर, सना मकबूल ने ये भी साफ किया था कि माही विज उनकी सिर्फ दोस्ट है. मगर दोनों बेस्ट फ्रेंड कभी नहीं थे. बता दें एक वक्त था जब सना और माही एक दूसरे के साथ खूब फोटो शेयर किया करते थे. दोनों के बॉन्ड को देखकर यही लगता था कि दोनों की बहुत अच्छी यारी है. मगर अगस्त 2026 में खबरें आई थीं कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.