जय भानुशाली-माही विज के बीच आईं सना मकबूल? ट्रोलर्स ने कहा ‘घर तोड़ने वाली’ तो भड़कीं एक्ट्रेस- ‘Ex हसबैंड संग’

जय भानुशाली-माही विज के बीच आईं सना मकबूल? ट्रोलर्स ने कहा ‘घर तोड़ने वाली’ तो भड़कीं एक्ट्रेस- ‘Ex हसबैंड संग’


Last Updated:

एक्टर जय भानुशाली और माही विज के तलाक के बीच यूजर्स द्वारा सना मकबूल का नाम घसीटे जाने पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है. सना ने उन अफवाहों का खंडन किया है जिनमें उन पर घर तोड़ने का आरोप लगाया जा रहा था.

Zoom

एक्टर जय भानुशाली और माही विज के तलाक के बीच यूजर्स बिग बॉस फेम सना मकबूल का नाम घसीट रहे थे. यूजर्स आरोप लगा रहे थे कि वह कभी जय के साथ खूब समय बिताया करती थी और वह माही विज की कभी बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थीं. अब एक्ट्रेस ने इन सभी अफवाहों को लेकर रिएक्ट किया है. सना मकबूल ने साफ किया है कि वह न तो कभी माही विज की पक्की सहेली रही हैं और न ही उन्होंने कभी जय भानुशाली संग समय बिताया है.

बिग बॉस 20 में इन दिनों माही विज नजर आ रही हैं. कई बार शो के बीच उनकी निजी जिंदगी का जिक्र हो ही जाता है. जैसे हालिया एपिसोड में माही विज बेटी तारा की परवरिश पर बात करते हुए इमोशनल हो गईं. उन्होंने साफ बताया था कि जय भानुशाली संग तलाक के बाद उन्होंने एक रुपया भी एलिमनी नहीं ली थी. वह अपनी कमाई से बेटी को पाल रही हैं और उनका भविष्य बनाना चाहती हैं.

‘घर तोड़ने वाली’ वाली टैग पर किया रिएक्ट

अब इस बातचीत के बीच सना मकबूल की एंट्री हुई. सोशल मीडिया पर यूजर ने सना मकबूल को माही-जय के रिश्ते से जोड़ा और सना को ‘घर तोड़ने वाली’ कहने लगे. यूजर का दावा था कि एक समय था कि वह जय के साथ बहुत समय बिताती थी और ये सब कारण थे कि माही और उनके पति के बीच दरार आई.

क्या बोलीं सना मकबूल
अब सना मकबूल ने इन सभी गॉसिप्स पर रिएक्ट किया. एक्ट्रेस ने यूजर से कहा, ‘तुमने मुझे कब देखा कि मैं जय के साथ हैंग आउट कर रही थी. मुझे भी तो जरा बताओ की मैं कब किसी के एक्स हसबैंड के साथ घूम फिर रही हूं. आखिर ये ट्रोलर्स आते कहां से हैं.’

माही विज और सना मकबूल
वहीं ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की रिपोर्ट के आधार पर, सना मकबूल ने ये भी साफ किया था कि माही विज उनकी सिर्फ दोस्ट है. मगर दोनों बेस्ट फ्रेंड कभी नहीं थे. बता दें एक वक्त था जब सना और माही एक दूसरे के साथ खूब फोटो शेयर किया करते थे. दोनों के बॉन्ड को देखकर यही लगता था कि दोनों की बहुत अच्छी यारी है. मगर अगस्त 2026 में खबरें आई थीं कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है.



Source link