Success Story: गोहाना की बेटी ईशा पांचाल बनेंगी SDM, चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत, घर पर ही की थी तैयारी


Last Updated:

HCS Results 2026: हरियाणा सिविल सर्विस परीक्षा में गोहाना की ईशा पांचाल ने तीसरा रैंक हासिल कर एसडीएम पद पर चयन पाया है. ओबीसी समाज ने उनका भव्य स्वागत कर चांदी का मुकुट पहनाया.

Top Deals Inside

Success Story: गोहाना की बेटी ईशा बनेंगी SDM, चांदी का मुकुट पहनाकर किया वेलकमZoom

गोहाना. हाल ही में हरियाणा सिविल सर्विस यानी एचसीएस-2026 के एग्जाम का रिजल्ट घोषित किया गया. इसमें 102 बच्चों का चयन हुआ है. सोनीपत के गोहाना की बेटी ईशा पांचाल ने एग्जाम में तीसरा रैंक हासिल किया और उनका चयन एसडीएम के पद पर हुआ है. ऐसे में रविवार को ईशा पांचाल का भव्य स्वागत किया गया.

गोहाना में ओबीसी समाज संस्था की ओर से ईशा के सम्मान में शहर में जुलूस निकाला गया. इसके बाद संस्था भवन में उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया. ईशा की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे ओबीसी समाज में खुशी का माहौल है. जुलूस के दौरान लोगों ने ईशा की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की.

ईशा पांचाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की है. उन्होंने घर पर मेहनत करते हुए ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा की तैयारी की. ईशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और दोस्तों को दिया. उन्होंने कहा कि HCS में चयन होने से वह बेहद खुश हैं.

ईशा के पिता हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं, ओबीसी समाज संस्था के सदस्यों ने भी ईशा को बधाई देते हुए उनकी सफलता पर गर्व जताया.

ईशा पांचाल ने कहा कि पूरे समाज के लोगों को उन पर गर्व है. सफलता को लेकर ईशा कहती हैं कि युवा असफलता को लेकर निराश हो जाते हैं. लेकिन प्रयास से सफलता मिलती है. ईशा ने बताया कि सोनीपत से 12वीं तक पढ़ाई की और फिर दिल्ली में आगे की पढ़ाई की. ईशा ने बताया कि उनकी बड़ी बहन क्लर्क की नौकरी कर रही हैं और छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रही है. ईशा की मां ने कहा कि आज सारे समाज के लोग बेटी को बधाई देने आए हैं और वह काफी खुश हैं.



Source link