न स्टारडम, न कोई दिखावा, गांव दरभंगा पहुंच संजय मिश्रा का दिखा बिहारी अंदाज, शर्ट और लूंगी में वायरल हुआ वीडियो

न स्टारडम, न कोई दिखावा, गांव दरभंगा पहुंच संजय मिश्रा का दिखा बिहारी अंदाज, शर्ट और लूंगी में वायरल हुआ वीडियो


Last Updated:

बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए कलाकारों में शामिल संजय मिश्रा का इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में संजय मिश्रा अपने पैतृक गांव दरभंगा में अपने घर में बैठे दिख रहे हैं. एक्टर शर्ट और लूंगी पहने सादगी भरे अंदाज में दिखे और उनके देसी स्टाइल ने सोशल मीडिया यूजर्स को फैन बना दिया है. उनकी सादगी भरे अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है.

Zoom

संजय मिश्रा का वीडियो वायरल हो रहा है. (फोटो साभार स्क्रीनग्रैब X@Sadan Singh)

नई दिल्ली.  बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे हैं जो स्टार बनने के बाद भी अपनी सादगी नहीं भूले हैं. आज भी ये कलाकार पूरी तरह से जमीन से जुड़े हुए हैं. संजय मिश्रा एक ऐसा ही नाम हैं. दिग्गज एक्टर संजय मिश्रा का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पैतृक गांव दरभंगा में अपने घर पहुंच एकदम देसी स्टाइल में दिखे. वीडियो में नजर आ रही उनकी सादगी ने सोशल मीडिया यूजर्स को मुरीद बना लिया है.

संजय मिश्रा का ये वीडियो बिहार के दरभंगा में स्थित उनके घर का है. एक्टर अपने घर के आंगन में शर्ट और लूंगी पहनकर बैठे नजर आ रहे हैं. उनके इर्द-गिर्द भरा-पूरा परिवार दिख रहा है और बच्चे खिलखिलाते नजर आ रहे हैं. संजय मिश्रा की सादगी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय है. लोगों का कहना है कि इतना बड़ा कलाकार होने के बावजूद एक्टर आज भी देसी अंदाज में दिखते हैं. यहां देखें वायरल वीडियो

संजय मिश्रा की वायरल हुई थी फोटो

संजय मिश्रा कुछ समय पहले महिमा चौधरी के साथ अपनी फिल्म को लेकर खबरों में थे. एक्टर की महिमा चौधरी के साथ शादी की फोटोज लीक हो गई थीं जिन्हें देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों ने शादी कर ली. इन अटकलों के बीच महिमा और संजय मिश्रा ने साफ किया था कि ये फोटोज फिल्म की शूटिंग की हैं और दोनों ने रियल लाइफ में शादी नहीं की.

संजय मिश्रा और महिमा चौधरी ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ में साथ दिखे थे. उनकी फिल्म पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी. फिल्म की रिलीज के दौरान ही दोनों की फोटो काफी वायरल हुई थी. संजय मिश्रा के करियर की बात करें तो दिग्गज एक्टर ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है. उन्होंने क्राइम थ्रिलर से लेकर कॉमेडी तक हर रोल में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है.

संजय मिश्रा की गिनती बॉलीवुड के सबसे मंझे हुए कलाकारों में होती है. बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखने वाले कलाकार ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग के हुनर में महारथ हासिल की. अपने दशकों लंबे करियर में उन्होंने कई शानदार किरदार अदा किए. साल 2024 में आई भक्षक के लिए संजय मिश्रा को सपोर्टिंग रोल में नेशनल अवॉर्ड मिला.



Source link