Share Market Today : 600 अंक गिरकर संभला सेंसेक्स, धड़ाम होते बाजार में अचानक आई तेजी

Share Market Today : 600 अंक गिरकर संभला सेंसेक्स, धड़ाम होते बाजार में अचानक आई तेजी


Last Updated:

Stock Market Today : लगातार चार कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद अब निवेशक वैल्‍यू बॉइंग कर रहे हैं. पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे.

Zoom

शेयर बाजार अब हरे निशान में कारोबार कर रहा है.

नई दिल्‍ली. भारतीय शेयर बाजार ने आज गिरावट के साथ शुरुआत की. इंट्रा-डे में सेंसेक्स 600 अंकों तक टूट गया और निफ्टी भी गिरकर 22400 के नीचे आ गया. लेकिन, फिर बाजार ने पलटी मारी और जबरदस्‍त रिकवरी की. सुबह 10:25 बजे सेंसेक्‍स 259 अंक चढ़कर 73388 पर कारोबार करने लगा. निफ्टी 50 भी 65 अंक बढ़कर 22665 पर ट्रेड करने लगा.

पिछले सप्‍ताह शेयर बाजार में गिरावट आई थी और बीएसई सेंसेक्स 1,605 अंक और एनएसई निफ्टी 546 अंक लुढ़क कर बंद हुए थे. आज एशियाई बाजारों में कमजोरी दिख रही है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1%, जापान का निक्केई 225 और इंडोनेशिया का जकार्ता कंपोजिट 0.50 फीसदी से अधिक गिर गया. चीन का शंघाई कंपोजिट भी लाल निशान में कारोबार कर रहा है.

क्‍यों आई तेजी

लगातार चार कारोबारी सत्रों में गिरावट के बाद अब निवेशक वैल्‍यू बॉइंग कर रहे हैं. पिछले सप्ताह घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे. पश्चिम एशिया में तनाव के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई और कंपनियों की कमाई को लेकर चिंताएं बढ़ा दी थीं.

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बंद होने के बाद ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत लगभग 114.5 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही थी. इससे पहले इसकी कीमत करीब छह महीने के उच्चतम स्तर 117 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी. हालांकि, यमन के हूती विद्रोहियों की ओर से सऊदी अरब पर लगातार हो रहे हमलों के कारण तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं बनी रहीं. लेकिन, तेल की तेजी पर ब्रेक ने निवेशकों को खरीदारी के लिए प्रोत्‍साति किया है.



Source link