Karwa Chauth: बनारसी साड़ी से लेकर खूबसूरत ज्वेलरी तक, दिल्ली के इन मेलों में पत्नी के लिए खरीदें खास गिफ्ट

Karwa Chauth: बनारसी साड़ी से लेकर खूबसूरत ज्वेलरी तक, दिल्ली के इन मेलों में पत्नी के लिए खरीदें खास गिफ्ट


होमताजा खबरDelhi

बनारसी साड़ी, खूबसूरत ज्वेलरी… दिल्ली में पत्नी के लिए यहां खरीदें खास गिफ्ट

Last Updated:

Delhi Karwa Chauth Shopping Hub Market: दिल्ली में करवा चौथ की शॉपिंग के लिए चार खास इवेंट चल रहे हैं. नेचर बाजार छतरपुर, आईएनए दिल्ली हाट और कनॉट प्लेस के द ग्रैंड एक्सपो में कपड़े, ज्वेलरी और पूजा का सामान आसानी से मिल जाएगा. यहां खरीदारों की भीड़ लगी हुई है. यहां महिलाएं अच्छे से तगड़े से खरीदारी कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

नई दिल्ली: करवा चौथ में अब सिर्फ दो ही दिन बाकी हैं. अगर आपने अपनी पत्नी को अभी तक शॉपिंग नहीं करवाई है, तो दिल्ली में चलने वाले 4 ऐसे बड़े इवेंट में अपनी पत्नी को लेकर के जा सकते हैं. जहां पर करवा चौथ की एक ही जगह पर पूरी खरीदारी हो जाएगी. यहां पर कपड़ों से लेकर पूजा का सामान आपको मिल जाएगा. यही नहीं, आप अपनी पत्नी को उनका पसंदीदा गिफ्ट भी दिलवा सकते हैं. क्योंकि यह चार बड़े इवेंट खास तौर पर करवा चौथ और दिवाली के लिए ही लगाए गए हैं. अगर आपको अभी तक इन इवेंट के बारे में नहीं पता है, तो चलिए आपको बताते हैं कि दिल्ली में कौन से हैं. वो चार बड़े इवेंट और कहां-कहां पर चल रहे हैं. फिलहाल कैसे पहुंच सकते हैं. आइये जानते हैं इसके बारे में.

नेचर बाजार और मास्टर क्रिएशन

सबसे पहले बात करें, नेचर बाजार की तो नेचर बाजार छतरपुर दिल्ली में स्थित है. यहां पर दस्तकारी फेस्टिवल ऑफ लाइट्स चल रहा है. छतरपुर मेट्रो स्टेशन इसके सबसे करीब है. यहां का टिकट 50 रूपये का है. यहां पर आपको गर्मी से लेकर सर्दी तक के कपड़े, बनारसी साड़ी से लेकर गुजराती साड़ी तक मिलेगी. ज्वेलरी की बात करें तो यहां पर हाथों की बनी हुई एक से बढ़कर एक खूबसूरत ज्वेलरी है, जो करवा चौथ पर अगर आपकी पत्नी पहनेगी तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे. और तो और आप अपनी पत्नी के लिए अगर गिफ्ट के तौर पर कुछ खरीदना चाहते हैं तो यह बाजार आपके लिए बेस्ट है.

यह बाजार बहुत ज्यादा महंगा भी नहीं है. देश के कोने कोने से कलाकार अपने-अपने अलग-अलग प्रोडक्ट को लेकर के आए हैं. वहीं, दिल्ली के आईएनए दिल्ली हाट में मास्टर क्रिएशन चल रहा है. यहां पर भी आप जा सकते हैं. यहां की टिकट सिर्फ 30 रुपए की है. यहां पर भी आप जूते चप्पल और सैंडल से लेकर अपनी पत्नी को श्रृंगार का सामान अगर दिलवाना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम बेस्ट है.

द ग्रैंड एक्सपो कनॉट प्लेस

इसके अलावा आप द ग्रैंड एक्सपो कनॉट प्लेस भी अपनी पत्नी को खरीदारी के लिए लेकर जा सकते हैं. द ग्रैंड एक्सपो स्टेट एंपोरिया परिसर में चल रहा है. जहां पर आपको कपड़े, श्रृंगार से लेकर चूड़ियां, गले के हार नेकलेस ज्वेलरी और तमाम तरह की शॉपिंग करने का मौका मिल रहा है. यहां पर प्रवेश एकदम निशुल्क है. और तो और यहां पर आप राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से पहुंच सकते हैं. राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से यह जगह मात्र 5 मिनट की दूरी पर स्थित है. आप चाहें तो पैदल चलकर भी यहां तक पहुंच सकते हैं. यह जगह भी करवा चौथ और दिवाली स्पेशल मेले के तौर पर सजी हुई है.



Source link