जमीनी विवाद पर फायरिंग, BJP जिला मंत्री के छोटे भाई की मौत और ICU में बेटा

जमीनी विवाद पर फायरिंग, BJP जिला मंत्री के छोटे भाई की मौत और ICU में बेटा


Last Updated:

गुना के सिरसी में जमीनी रंजिश में फायरिंग होने से भाजपा जिला मंत्री के छोटे भाई की मौत हो गई. उनका बेटा गंभीर हालत में ICU में भर्ती. बीजेपी विधायक ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, जोकि बाप-बेटे हैं. आरोप है कि लाठी और डंडों से पिटाई के साथ-साथ 12 बोर राइफल से शूट किया गया. दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Zoom

बीजेपी नेता भजीते की मौत और बेटा की आईसीयू में ट्रीटमेंट हो रहा है.

गुना. सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम सारेठा में रविवार रात पुरानी जमीनी रंजिश में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक विजय यादव भाजपा जिला मंत्री वीर बहादुर सिंह यादव के छोटे भाई थे. घटना में वीर बहादुर के बेटे शांतनु यादव भी घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल के ICU वार्ड में इलाज चल रहा है. मृतक विजय यादव का सगा भतीजा है. एक बड़ी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. घटना 25 अक्टूबर की रात करीब 8:15 बजे जगदेव सिंह के खेत के पास सारेठा-पाठन मार्ग पर हुई.

बीजेपी नेता वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शांतनु ने फोन पर भारत यादव और विशाल यादव से विवाद की सूचना दी थी. वे इनोवा कार से मौके पर पहुंचे, तब शांतनु और विजय मोटरसाइकिल पर थे और दोनों आरोपी उनसे गाली-गलौज कर रहे थे. आरोप है कि शांतनु के मोटरसाइकिल आगे बढ़ाते ही भारत यादव ने लाठी से वार किया, जो शांतनु के बाएं कंधे में लगा. दोनों मोटरसाइकिल समेत गिर गए. इसके बाद भारत ने विजय पर भी लाठी चलाई.

आरोप है कि इसी दौरान भारत के बेटे विशाल यादव ने 12 बोर की दोनाली बंदूक से जान से मारने की नीयत से विजय पर गोली चला दी, जो उनकी बाईं जांघ में लगी. फरियादी के मुताबिक आरोपी खेतों की ओर भाग गए. परिजन विजय और शांतनु को इनोवा से जिला अस्पताल गुना ले जा रहे थे. बहुत ज्यादा खून बहने से विजय की रास्ते में मौत हो गई. शव पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है.

पुलिस के अनुसार भारत यादव और विशाल यादव के विरुद्ध बीएनएस और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जाएगा. आरोपियों की तलाश की जा रही है.



Source link