अब जम्‍मू-कश्‍मीर में डोली धरती, दिल्‍ली तक लगे भूकंप के झटके – earthquake in india 5.5 Magnitude tremor hit afghanistan shock felt in jammu kashmir


Last Updated:

Earthquake in India: भारत के साथ ही पड़ोस के कई देशों में हाल के दिनों में भूकंप के कई झटके महसूस किए जा चुके हैं. हिमालय से लेकर हिंदुकुश रेंज तक धरती डोलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. अब अफगानिस्‍तान में 5.5 की तीव्रता का भूकंप आया है. झटके पाकिस्‍तान से लेकर जम्‍मू-कश्‍मीर और दिल्‍ली तक महसूस किए गए.

Top Deals Inside

अब जम्‍मू-कश्‍मीर में डोली धरती, दिल्‍ली तक लगे भूकंप के झटकेZoom

भारत के कई हिस्‍सों मेंं भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसका केंद्र अफगानिस्‍तान में था. (फाइल फोटो)

Earthquake in India: भारत में एक बार फिर से धरती डोली है. अफगानिस्‍तान में 5 से ज्‍यादा की तीव्रता वाला भूकंप आया था, जिसके झटके जम्‍मू-कश्‍मीर से लेकर दिल्‍ली तक महसूस किए गए. पाकिस्‍तान और ताजिकिस्‍तान में भी धरती डोली है. पिछले दो से तीन सप्‍ताह के अंदर भारत और पड़ोस के कुछ देशों में भूकंप के झटके लगातार लग रहे हैं. हिमालय के साथ ही हिंदुकुश रेंज तक में धरती डोल रही है. तिब्‍बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से व्‍यापक पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ था. अफगानिस्‍तान से पहले पाकिस्‍तान के बलूचिस्‍तान में भी भूकंप आया था, जिसके झटके भारत के कुछ क्षेत्रों में भी महसूस किए गए थे.

जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान में रविवार देर रात 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और पंजाब समेत कई इलाकों में महसूस किए गए. भूकंप के झटके पड़ोसी देश पाकिस्तान और ताजिकिस्तान में भी महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप 25 अक्टूबर 2026 को भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 14 मिनट 22 सेकंड पर आया था. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद जम्मू-कश्मीर के विभिन्न इलाकों में लोगों के बीच हलचल देखी गई. हालांकि, जम्मू-कश्मीर के किसी भी हिस्से से अब तक जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.

दिल्‍ली-पंजाब में महसूस किए गए झटके

दिल्ली और पंजाब में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर है. पाकिस्तान और ताजिकिस्तान के कुछ हिस्सों में भी धरती हिलने का असर महसूस किया गया. अधिकारियों की ओर से फिलहाल किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है. हिंदुकश रेंज को भी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है. अफगानिस्‍तान में पूर्व में भी कई बार ज्‍यादा तीव्रता वाले झटके महसूस किए जा चुके हैं, जिससे व्‍यापक पैमाने पर नुकसान भी हो चुका है. भारत में भी हाल के दिनों में अरुणाचल प्रदेश से लेकर हिमाचल प्रदेश और महाराष्‍ट्र तक में धरती डोल चुकी है.



Source link