पंजाबी रैपर सुल्तान से मिलने पहुंचे रणवीर सिंह, भारी सुरक्षा देख लोगों के मन में उठे सवाल, VIDEO ने खींचा फैंस का ध्यान

पंजाबी रैपर सुल्तान से मिलने पहुंचे रणवीर सिंह, भारी सुरक्षा देख लोगों के मन में उठे सवाल, VIDEO ने खींचा फैंस का ध्यान


Last Updated:

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में वह मुंबई में पंजाबी रैपर सुल्तान से मिले हैं. दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस दौरान रणवीर के साथ मौजूद भारी सुरक्षा ने लोगों का ध्यान फिर से टाइगर श्रॉफ की घटना की ओर खींचा. टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के बाद रणवीर की सुरक्षा को लेकर भी अब चर्चाएं तेज हो गई हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वीडियो में दिखा सुपरस्टार का अनोखा अंदाज

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हाल ही में पंजाबी रैपर सुल्तान से मुलाकात करते हुए नजर आए.दोनों की मुलाकात मुंबई में हुई और ये वीडियो सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है.लेकिन इस वीडियो में अगर किसी चीज ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा तो वह है, सुपरस्टार की भारी सुरक्षा.

रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में पंजाबी रैपर सुल्तान से मिलने पहुंचे, जहां उनके साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली. टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के बीच रणवीर का इस तरह कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आना चर्चा का विषय बन गया है. दोनों की मुलाकात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रैपर सुल्तान से गर्मजोशी से मिले रणवीर सिंह

रणवीर सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. ये वीडियो शनिवार, 24 अक्टूबर को सामने आया है. मुंबई में पंजाबी रैपर सुल्तान से रणवीर सिंह ने मुलाकात की है. सुल्तान यहां स्पॉटिफाई इंडिया के पांचवें RAP 91 Live इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे.दोनों की मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई. वायरल हो रहे इस वीडियो में रणवीर सुल्तान को गले लगाते नजर आ रहे हैं. दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए. इस मौके पर रणवीर का बेबाक अंदाज नजर आ रहा है. इस दौरान रणवीर रंग-बिरंगी प्रिंट वाली ओवरसाइज शर्ट पहने नजर आ रहे हैं.

कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आए रणवीर सिंह

वायरल हो रही इस वीडियो में रणवीर सिंह कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आए. इस वीडियो में जिस चीज ने लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो है,सुपरस्टार की सिक्योरिटी. मुलाकात के दौरान रणवीर सिंह के साथ कई पुलिसकर्मी और सुरक्षा कर्मचारी भी मौजूद थे.रणवीर के नजदीक इतनी कड़ी सुरक्षा थी कि देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. दरअसल, हाल ही में टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले के बाद बॉलीवुड सितारों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है. ऐसे में रणवीर सिंह के साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था देखकर लोगों के मन में भी कई सवाल उठ रहे हैं.

कौन हैं पंजाबी रैपर सुल्तान?

सुल्तान का असली नाम अमरदीप सिंह ढिल्लों बताया जाता है. वह पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. उनके कई गाने युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं. ‘पफ पफ पास’, ‘ललकारा’, ‘कर्फ्यू’, ‘वेपन’, ‘वी डोंट प्ले’ और ‘शिकारी’ उनके चर्चित गानों में शामिल हैं.

वहीं बात अगर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं. रणवीर और दीपिका पादुकोण ने 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया था. दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर बेटी के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ साझा की थी.दशहरे के मौके पर इस कपल ने अपनी दूसरी बेटी की पहली झलक दिखाई और उसका नाम देवी पादुकोण सिंह बताया. रणवीर और दीपिका की एक बड़ी बेटी भी है, जिसका नाम दुआ पादुकोण सिंह है. दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था.इसके अलावा रणवीर अपनी फिल्म ‘प्रलय’ को लेकर चर्चा में हैं.





Source link