प्रयागराज के सड़के रौशनी से होंगे लबालब, नगर निगम खर्च करेगा 23 करोड़, 28 वार्डो में लगेंगे स्ट्रीट लाइट

प्रयागराज के सड़के रौशनी से होंगे लबालब, नगर निगम खर्च करेगा 23 करोड़, 28 वार्डो में लगेंगे स्ट्रीट लाइट


Last Updated:

Prayagraj Street Light Project : प्रयागराज की सड़कें रात में रौशनी से लबालब होंगी. इसको लेकर नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना की है. इसमें करीब 23 करोड़ से अधिक रुपए खर्च होंगे. यह लाइटें गांव से शहरी क्षेत्र में तब्दील इलाकों में लगेंगी.

Zoom

प्रयागराज में दीवाली से पहले स्ट्रीट लाइट लगाने की तैयारी. (AI की मदद से इमेज तैयार की गई है)

Prayagraj: प्रयागराज की सड़कें रात में रौशनी से भरी रहेंगी. इसको लेकर नगर निगम ने स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनाई है. इसमें करीब 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे. ताकि, रात में लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े. नगर निगम मुताबिक, यह योजना गांव से शहरी क्षेत्र में तब्दील इलाकों का है. जहां अंधेरी सड़कों पर आवाजाही में परेशानी होती है. नगर निगम ने 28 वार्डों को चिह्नित किया है. जहां फिलहाल स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी.

नगर निगम के मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक डॉ. संजय कटियार में बताया कि बजट मिलने के बाद विस्तारित क्षेत्रों के 28 वार्डों में काम किया जाना है. ताकि, उन इलाकों के मार्ग प्रकाश व्यवस्था बेहतर बन सके. इसमें 23 करोड़ रुपये से अधिक की खर्च होंगे. इसके तहत 575 पोल और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. जानकारी के मुताबिक, योजना के तहत वार्डों की सड़कों, मुख्य मार्गों और आवश्यकता वाले प्रमुख स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी.

लंबे समय से थी मांग

वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग स्थानीय लोग काफी समय से कर रहे थे. नयी योजना के शुरू होने से लोगों को रात में आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है. स्थानीय लोगों का कहना है कि विस्तारित क्षेत्रों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से रात में दिक्कते होती थी. कई मार्गों पर अंधेरा रहने से लोगों को असुरक्षा महसूस होता था. लाइट लगने से रात में भी लोग आराम से घर से निकल सकेंगे.

प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया

बताया जा रहा है दिवाली से पहले मंजूरी मिलने की उम्मीद है. मंजूरी मिलने के बाद आगे का काम शुरू होगा. नगर निगम ने स्वीकृति के लिए प्रस्ताव को तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा है. शासन से मंजूरी मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

प्रयागराज में स्ट्रीट लाइट लगाने की इस नई योजना पर नगर निगम द्वारा लगभग कितने रुपये खर्च किए जाने का प्रावधान है?
प्रयागराज नगर निगम की इस योजना के तहत स्ट्रीट लाइट लगाने और मार्ग प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगभग 23 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी.

यह स्ट्रीट लाइटें मुख्य रूप से शहर के किन इलाकों या वार्डों में लगाई जाएंगी?
यह स्ट्रीट लाइटें गांव से शहरी क्षेत्र में तब्दील हुए विस्तारित क्षेत्रों के 28 चिह्नित वार्डों में लगाई जाएंगी, जहां अंधेरी सड़कों के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी होती थी.

इस प्रोजेक्ट के तहत कुल कितने नए पोल और स्ट्रीट लाइटें लगाए जाने की योजना है?
इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 575 नए पोल और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे मुख्य मार्गों और प्रमुख स्थानों को प्राथमिकता के आधार पर रोशन किया जा सके.



Source link