Last Updated:
Agra ki local news : आगरा का पेठा दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन सर्दियां इसके लिए ठीक नहीं. सर्दियों की शुरुआत होते ही पेठे की मांग में कमी आने लगती है. ठंड के मौसम में लोग गुड़ और चीनी से बनी गजक जैसी मिठाइयों को अधिक पसंद करते हैं. आगरा में राजीव पेठा की संचालिका अनन्या अग्रवाल लोकल 18 से बताती हैं कि दीपावली तक पेठे की बिक्री अच्छी रहती है, दीपावली के बाद इसकी मांग में गिरावट आने लगती है. अनन्या कहती हैं कि पेठे की तासीर ठंडी होती है, इसलिए लोग गर्मियों में इसे खाना अधिक पसंद करते हैं. अनन्या बताती हैं कि सर्दियों में दूसरे शहरों से आने वाले कई ग्राहक अपने साथ कई किलो गजक पैक कराकर ले जाते हैं.
Agra News (आगरा). ताजनगरी आगरा अपने पेठे के लिए दुनियाभर में मशहूर है. हालांकि, मौसम बदलने के साथ इसके कारोबार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. सर्दियों की शुरुआत होते ही पेठे की मांग में कमी आने लगती है. गर्मियों में पेठे की बिक्री सबसे ज्यादा होती है, जबकि ठंड के मौसम में लोग गुड़ और चीनी से बनी गजक जैसी मिठाइयों को अधिक पसंद करते हैं. यही वजह है कि सर्दियों में पेठा कारोबारी उत्पादन कम कर देते हैं. आगरा के पेठा कारोबारी बताते हैं कि सर्दियों में भले ही पेठे की बिक्री कम हो जाती है, लेकिन इस मौसम में इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है. गर्मियों में अधिक तापमान के कारण पेठे के खराब होने की आशंका रहती है. ऐसे में जो लोग आगरा के मशहूर पेठे को अपने साथ दूसरे शहरों या विदेशों में ले जाना चाहते हैं, वे सर्दियों में इसकी खरीदारी करना ज्यादा पसंद करते हैं. इससे पेठे को दूर तक ले जाना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है.
दीपावली के बाद बिक्री में गिरावटी
आगरा के नूरी दरवाजा स्थित पेठा बाजार में प्राचीन राजीव पेठा की संचालिका अनन्या अग्रवाल लोकल 18 से बताती हैं कि सर्दियों की शुरुआत के साथ पेठे की मांग कम होने लगती है. दीपावली तक पेठे की बिक्री अच्छी रहती है, क्योंकि त्योहार पर यह मिठाई लोगों के लिए किफायती और अच्छा विकल्प होती है. हालांकि, दीपावली के बाद इसकी मांग में गिरावट आने लगती है. अनन्या कहती हैं कि पेठे की तासीर ठंडी होती है, इसलिए लोग गर्मियों में इसे खाना अधिक पसंद करते हैं. इसके बावजूद पेठे के शौकीनों के बीच इसकी लोकप्रियता बरकरार रहती है. विदेश से आगरा आने वाले पर्यटक मौसम की परवाह किए बिना आगरा के मशहूर पेठे का स्वाद अपने साथ ले जाना पसंद करते हैं.
अनन्या अग्रवाल कहती हैं कि सर्दियों की शुरुआत होते ही पेठे की तुलना में गुड़ और चीनी से बनी गजक की मांग बढ़ने लगती है. आगरा अपने पेठे के लिए दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन यहां की गजक का स्वाद भी देश-विदेश में अपनी खास पहचान रखता है. ठंड के मौसम में लोग गजक खाना अधिक पसंद करते हैं. यही वजह है कि सर्दियों में गजक की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगती है. अनन्या बताती हैं कि कई ग्राहक अपने साथ कई किलो गजक पैक कराकर ले जाते हैं, जिससे दूसरे शहरों तक आगरा की मिठास पहुंचती है.