जामिया: कॉमर्स कॉरिडोर पर छात्रों कब्जा, पुलिस ने 3 सांसदों पर दर्ज की FIR
Last Updated:
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों के प्रदर्शन और कॉरिडोर पर कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है. इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष ने छात्रों पर बिल्डिंग खाली न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है. आरोप है कि छात्रों के इस कब्जे की वजह से विभाग का कामकाज और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है. इस बीच, कैंपस में पहुंचे तीन सांसदों के खिलाफ भी दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनकारी छात्रों पर इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट पर कब्जा करने का आरोप लगा है. (Image: PTI)
Jamia Protest News: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनकारी छात्रों पर इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट के कॉरिडोर पर कब्जा करने का आरोप लगा है. आरोप है कि कई बार चेतावनी देने के बावजूद छात्र बिल्डिंग खाली नहीं करने के लिए तैयार नहीं हैं. वहीं, इस मसले पर अब इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष ने पुलिस को शिकायत दी है. विभागाध्यक्ष का कहना है कि छात्रों के इस रुख की वजह से नकेवल डिपार्टमेंट का काम बाधित हो रहा है, बल्कि छात्राओं और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो गया है. वहीं, जामिया कैंपस में चल रहे विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे 3 सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की बात सामने आई है.