Last Updated:
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में घरघोड़ा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. युवती के मुताबिक, उसकी पहचान आरोपी से Snapchat के जरिए हुई थी. आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उससे 4.50 लाख रुपये भी लिए. बाद में शादी से इनकार करने पर युवती ने पुलिस से शिकायत की.
रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी और युवती की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Snapchat के जरिए हुई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई.कथित तौर पर नजदीकियां बढ़ीं.
शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था. इसी भरोसे के आधार पर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. युवती का यह भी आरोप है कि इस दौरान युवक ने उससे करीब 4 लाख 50 हजार रुपये लिए.शिकायत के मुताबिक, जब युवती ने आरोपी से शादी करने की बात कही, तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने घरघोड़ा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू की. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने iPhone किया जब्त
मामले की जांच के दौरान घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया iPhone जब्त किया है. पुलिस इस मामले में शिकायत से जुड़े तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.पुलिस के मुताबिक, आरोपी को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में युवती द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच कानूनी प्रक्रिया के तहत की जा रही है.
अभियान संवेदना के तहत कार्रवाई
महिलाओं से संबंधित अपराधों पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान संवेदना के तहत पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की है. पुलिस का कहना है कि महिला संबंधी अपराधों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कदम उठाए जा रहे हैं.फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है. आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर आगे की कार्रवाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अनुसार होगी.