UP School Office Leave: यूपी में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक सब रहेंगे बंद

UP School Office Leave: यूपी में कल छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से सरकारी दफ्तर तक सब रहेंगे बंद


Last Updated:

UP Tomorrow Holiday: उत्तर प्रदेश सरकार में कल छुट्टी है. महर्षि वाल्मीकि जयंती के पर कल यानी 26 अक्टूबर, सोमवार को योगी ने छुट्टी का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है कि कल पूरे प्रदेश में स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. इस अवकाश के संबंध में शासन स्तर से विधिवत आदेश जारी कर दिए गए हैं ताकि नागरिकों को इस महान पर्व पर अवकाश का लाभ मिल सके.

Zoom

कल सार्वजनिक अवकाश रहेगा. (AI तस्वीर)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को एक बड़ा तोहफा दिया. दशहरे के बाद और दीवाली से पहले आपका एक और लॉन्ग हॉलीडे हो गया. दरअसल, सरकार ने कल यानी 26 अक्टूबर, सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है.

जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, इससे पहले 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में 26 अक्टूबर को निर्बंधित अवकाश (Restricted Holiday) घोषित किया गया था. लेकिन शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरांत अब इसे पूर्ण सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित कर दिया गया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 26 अक्टूबर 2026 को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. हालांकि, यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा.

इस ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने से प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों, स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा, जिससे छात्र-छात्राएं और कर्मचारी इस पावन पर्व को श्रद्धा और उल्लास के साथ मना सकेंगे. शासन द्वारा जारी इस अधिसूचना के बाद प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.



Source link