Gold Silver Price Today: सोने-चांदी का भाव फिसला, गोल्ड रेट 1.42 लाख के पास, आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी का भाव फिसला, गोल्ड रेट 1.42 लाख के पास, आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट


सोने-चांदी की कीमतों में आज 21 सितंबर को गिरावट देखी जा रही है. MCX पर गोल्ड 583 रुपये गिरकर 153798 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी 713 रुपये फिसलकर 240890 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. दिल्ली में सोने की कीमतों की बात करें तो 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोना 1,42,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर मिल रहा है.

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है. चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के भाव में 24 कैरेट सोना 1,55,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर है. वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है. सोने में गिरावट आने के पीछे कुछ अहम वजहें भी हैं.

सोने की कीमतों में क्यों आई गिरावट?

पिछले साल सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. 1979 के बाद यह सोने की कीमतों की सबसे मजबूत तेजी में से एक रही, जिसमें गोल्ड के दाम 75 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए. इसके बाद भी हाल के महीनों में सोने की कीमतों में बढ़त जारी रही, हालांकि अब इसकी रफ्तार कुछ धीमी रही है. दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की तलाश से सोने को सपोर्ट मिला. जब बाजार में रिस्क बढ़ता है, तो निवेशक अक्सर शेयर या दूसरे रिस्क वाले ऑप्शन के बजाय सोने का रुख करते हैं. इसी वजह से ग्लोबल तनाव के बीच सोने की मांग बनी हुई है.

हालांकि, सोने की कीमतों पर इस समय कुछ ऐसे दबाव भी हैं, जो इसकी तेजी को सीमित कर रहे हैं. एनर्जी की कीमतें ऊंची रहने से महंगाई बढ़ने की चिंता बनी हुई है. ऐसे माहौल में ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची रहने की उम्मीद बढ़ती है, जिससे सोने पर दबाव पड़ सकता है. अमेरिका और ईरान के बीच तनाव तथा सऊदी अरब पर हूती हमले के बावजूद हाल में सोने में नरमी देखी गई. इन घटनाओं से महंगाई और बढ़ने की आशंका बढ़ी है, जिससे बॉन्ड यील्ड ऊपर गई है. ऐसे में निवेशकों के सामने दो तरह के संकेत हैं एक तरफ ग्लोबल तनाव सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर सहारा दे रहा है, जबकि दूसरी तरफ बढ़ती ब्याज दरें और हाई बॉन्ड यील्ड सोने की मांग को प्रभावित कर रही हैं.

चांदी की कीमत कितनी हुई?

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी सोमवार, 21 सितंबर को कमजोरी देखने को मिली. सुबह चांदी की कीमत गिरकर करीब 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. हालांकि, पिछले सप्ताह चांदी के दाम में अच्छी तेजी रही थी और इसकी कीमत करीब 10,000 रुपये बढ़ी थी.  इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत बढ़कर करीब 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई थी. चांदी के दाम सिर्फ देश में मांग और सप्लाई से तय नहीं होते.



Source link