नई दिल्ली (Google Recruiter Job Application Tips). हर आईटी और नॉन-आईटी प्रोफेशनल कभी न कभी गूगल में नौकरी पाने का सपना जरूर देखता है. लेकिन गूगल में सिलेक्शन सिर्फ शानदार रिज्यूमे जमा कर देने भर से नहीं होता. इसके लिए सही स्ट्रैटेजी, इंटरव्यू की शानदार तैयारी और कंपनी की सोच को समझना बेहद जरूरी है. गूगल के टेक्निकल रिक्रूटर बेन मीड ने गूगल में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए 5 बेहद काम के और असरदार टिप्स शेयर किए हैं.
गूगल में नौकरी कैसे मिलेगी?
गूगल देश की सबसे प्रतिष्ठित टेक कंपनियों में से एक है. गूगल में नौकरी का प्रोसेस काफी लंबा और पेचीदा है. अगर आप गूगल या माइक्रोसॉफ्ट जैसी बड़ी कंपनियों में हाई पेइंग नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये टिप्स आपके काम आ सकते हैं-
1. AI टूल्स का स्मार्ट इस्तेमाल: Gemini से कस्टमाइज करें रिज्यूमे
2. फोकस के साथ करें अप्लाई: हर पोस्ट पर न भरें फॉर्म
अक्सर लोग एक ही कंपनी में दिखने वाली 15-20 अलग-अलग नौकरियों में अप्लाई कर देते हैं. यह बहुत बड़ी गलती और कंपनी की नजर में रेड फ्लैग है. गूगल रिक्रूटर का कहना है कि 20 अलग-अलग पदों पर आवेदन करने के बजाय सिर्फ उन्हीं 2 से 3 रोल पर फोकस करें, जो आपके अनुभव से सबसे ज्यादा मेल खाते हों. गूगल में नौकरी का फॉर्म भरने से पहले जॉब की मिनिमम और पसंदीदा (Preferred) योग्यताएं अच्छी तरह से चेक कर लें.
3. STAR मेथड से करें इंटरव्यू की तैयारी
बिहेवियरल इंटरव्यू के सवालों के जवाब देने के लिए बेन मीड ने STAR फ्रेमवर्क अपनाने की सलाह दी है. STAR का मतलब है:
- Situation (स्थिति): समस्या या परिस्थिति क्या थी?
- Task (कार्य): आपकी क्या जिम्मेदारी थी?
- Action (कार्रवाई): आपने क्या कदम उठाए?
- Result (परिणाम): उसका क्या नतीजा निकला?
इस तरीके से दिया गया जवाब स्ट्रक्चर्ड और असरदार लगता है.
4. दिखाएं प्रॉब्लम-सॉल्विंग एप्रोच
गूगल में इंटरव्यूअर्स केवल यह नहीं देखते कि आपको क्या आता है, बल्कि यह भी परखते हैं कि आप सोचते कैसे हैं. जब भी कोई ओपन या कॉम्प्लेक्स सवाल पूछा जाए तो सीधे जवाब देने की जगह पहले अपनी धारणाएं (Assumptions) स्पष्ट करें. फिर इंटरव्यूअर से सवाल पूछकर क्लैरिटी लें. अपने विचारों को लॉजिकल तरीके से समझाना ही आपकी असली क्षमता को दिखाता है.
5. गूगल की वैल्यूज और टीम वर्क पर फोकस
गूगल अनिश्चितता (Uncertainty) को संभालने का जज्बा रखने वाले लोगों को ज्यादा प्राथमिकता देता है. गूगल में उन लोगों की हायरिंग की जाती है, जो यूजर्स की जरूरतों का ध्यान रखने और एथिकल फैसले ले पाने में सक्षम हों. गूगल इंटरव्यू में ऐसे उदाहरण शेयर करें, जिनसे पता चले कि आपने किसी संकट में कैसे काम किया और आपकी वजह से टीम को क्या सफलता मिली.