प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, नमो घाट पर वायु सेना का पराक्रम, कभी गरजा राफेल तो कभी बीच नाव पर उतरे गरुड़ कमांडो

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे वाराणसी, नमो घाट पर वायु सेना का पराक्रम, कभी गरजा राफेल तो कभी बीच नाव पर उतरे गरुड़ कमांडो


Last Updated:

वायु सेना दिवस के मौके पर वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एयर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे. इसके लिए वो आज सुबह वाराणसी पहुंचे. हालांकि एयर शो में शामिल होने से पहले वह अरविंद मिल का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद एयर शो में हिस्सा लेंगे. वाराणसी एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने उनका स्वागत किया.

Zoom

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

वाराणसीः वायु सेना दिवस के मौके पर वाराणसी के मनो घाट पर आयोजित एयर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं. पीएम मोदी के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी भी मौजूद हैं. प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से वह हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद के लिए रवाना हुए और फिर उन्होंने मिर्जामुराद में अरविंद मिल का उद्घाटन किया.

एयर शो में पीएम मोदी ने लिया हिस्सा
इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से नमो घाट गए.  पीएम मोदी, गंगा नदी के ऊपर भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित ‘एयर शो’ में हिस्सा लिया. भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि नमो घाट पर भी प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. प्रधानमंत्री रविवार को यहां ‘एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026’ देख रहे हैं. यह कार्यक्रम भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है.

गंगा नदी के नमो घाट पर वायुसेना का अद्भूत पराक्रम देखने को मिल रहा है.गंगा नदी पर राफेल विमान के पायलटों ने भी करतब दिखाया.इसके अलावा हेलिकॉप्टर से गंगा में एक जहाज पर गरुड़ कमांडो उतरे.



Source link