कौन हैं जल्लाद मीरा ठाकुर? देना चाहती हैं मेरठ की कातिल पत्नियों मुस्कान-रवीता को फांसी, बोली; फ्री दूंगी सेवा


Last Updated:

Executioner Meera Thakur : उत्तर प्रदेश में नीले ड्रम वाली मुस्कान और सांप से पति की हत्या करने वाली रविता को एक महिला ने जल्लाद बनकर फांसी देने की इच्छा जताई है. उसने जल्लाद के तौर पर निःशुल्क सेवा देने की बात कही है.

Top Deals Inside

कौन हैं मीरा ठाकुर? बोली- कातिल पत्नियों मुस्कान-रवीता को फांसी देना चाहती हूंZoom

मेरठ की कातिल पत्नियों मुस्कान और रविता को फांसी देना चाहती है मीरा ठाकुर महिला.

Meerut News: उत्तर प्रदेश में नीले ड्रम वाली मुस्कान और सांप से पति की हत्या करने वाली रविता को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. अब दोनों को फांसी देने के लिए महिला आगे आई है. उनका कहना है कि दोनों के लिए वे खुद जल्लाद बनेंगी. महिला का नाम मीरा ठाकुर है. वे आगरा की रहने वाली हैं. वर्तमान में अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं.

मुस्कान और रवीता को लेकर मीरा राठौर ने कहा कि वे अपने हाथों से दोनों महिलाओं को फांसी देने चाहती है. इसको लेकर उन्होंने मथुरा के डीएम को प्रार्थना पत्र भी सौंपी है. प्रार्थना पत्र में उन्होंने जल्लाद की जिम्मेदारी निभाने की अनुमति मांगी है. उनका कहना है कि यदि प्रशासन आदेश देता है, तो वह दोनो को पहले गंगाजल से शुद्ध करेंगी. इसके बाद निशुल्क सेवा करेंगी.

क्या लिखी है पत्र में?

मथुरा डीएम को दिए गए पत्र में मीरा राठौर ने लिखा है कि कहा कि वे सोशल वर्कर है. साथ ही, अखिल भारत हिंदू महासभा जिला अध्यक्ष आगरा के पद पर कार्य कर रही हूं. मेरठ कोर्ट ने 14 अक्टूबर को मुस्कान उसके प्रेमी को फांसी और 16 अक्टूबर को रविता और उसके प्रेमी को फांसी की सजा दी है. प्रदेश के अंदर महिलाओं को फांसी देने का एकमात्र स्थान मथुरा जिला कारागार है. 24 अक्टूबर 2026 को आपके समक्ष उपस्थित होकर एक प्रार्थना पत्र आपकी सेवा में प्रेषित कर रही हूं और विनम्र निवेदन कर रही हूं, यह दोनों महिलाएं मुस्कान और रविता फांसी के लिए मथुरा लाई जाती हैं, तो सर्वप्रथम इनको संगम प्रयागराज की गंगाजल से मैं मीरा राठौर शुद्ध करूंगी और प्रशासन अगर मुझे मौका दे और आदेशित करें, तो इन महिलाओं को मैं जल्लाद बनकर फांसी देने को तैयार हूं. यह कार्य मैं समाजहित में निशुल्क करूंगी.

कौन हैं मीरा ठाकुर?

मीरा ठाकुर अपने बयानों और सामाजिक-धार्मिक गतिविधियों के कारण अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं. इससे पहले वे ताजमहल परिसर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना करने की कोशिश और महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने के प्रयासों को लेकर चर्चा में आई थीं. इसके अलावा, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं पर की गई कुछ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के खिलाफ उन्होंने मथुरा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में कानूनी परिवाद भी दायर किया था. अब मुस्कान और रवीता को फांसी देने के उनके इस ताजा ऐलान ने एक बार फिर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है.

एक ने ड्रम में भरा, दूसरे ने सांप से कटवाया

मुस्कान का ‘नीले ड्रम’ कांड: मार्च 2025 में सामने आए इस मामले में मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी थी. यही नहीं, साक्ष्य छिपाने के लिए उसने शव के टुकड़े कर उन्हें एक नीले ड्रम में भर दिया था और प्रेमी के साथ बेखौफ घूमती रही थी.

रवीता का ‘सांप से हत्या’ कांड: इसके कुछ ही समय बाद रवीता नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची और जुर्म छुपाने के लिए एक जहरीले सांप से कटवाकर उसकी मौत को हादसे का रूप देने की कोशिश की थी.



Source link