मंदसौर-रतलाम सबसे गर्म तो करौंदी सबसे ठंडा, मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?

मंदसौर-रतलाम सबसे गर्म तो करौंदी सबसे ठंडा, मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?


जबलपुर. मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम साफ नजर आ रहा है. दिन में तेज धूप महसूस हो रही है लेकिन शाम होते ही मौसम सुहावना हो रहा है. हालांकि प्रदेश में शुष्क मौसम कुछ दिनों का मेहमान है. भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 से मौसम करवट लेगा और पूर्वी, मध्य और उत्तरी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना बन रही है. IMD ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है.

मध्य प्रदेश में आज 25 अक्टूबर 2026 को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. किसी भी जिले में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. IMD ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. लगभग सभी जनपदों में आज दिन में तेज धूप खिलेगी, तो वहीं शाम होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग ने महीने की शुरुआत में ही बताया था कि अक्टूबर में गर्मी, ठंड और बरसात का ट्रेंड बना रहेगा. प्रदेश में इस साल मानसून 100 दिन सक्रिय रहा. इस दौरान कुछ जिलों में जहां बारिश का कोटा पूरा हो गया, तो वहीं कई जिले बारिश के औसत आंकड़े को भी नहीं छू पाए.

आज कैसा रहेगा भोपाल का मौसम?
राजधानी भोपाल में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. आंधी-बारिश के कोई आसार नहीं हैं. दिन में तापमान में बढ़ोतरी से हल्की गर्मी महसूस हो सकती है लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट होने से गर्मी से राहत मिलेगी और गुलाबी ठंड का अहसास होगा. आने वाले दिनों में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस मंदसौर और रतलाम में दर्ज किया गया, तो सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री करौंदी (कटनी) में रिकॉर्ड हुआ. करौंदी में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान
1. मौसम में बदलाव के दौरान स्वस्थ रहने के लिए अपने दैनिक आहार में मौसमी फल, ताजी हरी सब्जियां और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें.

2. बदलते मौसम के मिजाज और दैनिक गतिविधियों के साथ अपने शरीर को आसानी से ढालने के लिए निश्चित नींद का समय निर्धारित करें और पर्याप्त आराम करें.

3. दोपहर के समय बाहर रहने के दौरान चश्मे, टोपी या छाते का उपयोग करें और सनस्क्रीन लगाएं.

4. दिन के समय ठंडक बनाए रखने के लिए हल्के, हवादार और आरामदायक सूती कपड़े पहनें. सुबह-शाम की हल्की ठंड के लिए अपने पास एक हल्की चादर या जैकेट रखें.

5. मानसून के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए खासकर सुबह और शाम के समय मच्छर भगाने वाली क्रीम, जाली या मच्छरदानी का उपयोग करें.

6. दिल की बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को ठंड के मौसम में अपनी सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए. वे नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर चेक करते रहें और हृदय के लिए स्वस्थ आहार का सेवन और योग, व्यायाम आदि करते रहें.

7. बदलते मौसम के मद्देनजर भारतीय मौसम विभाग (IMD) की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. मौसम के पूर्वानुमान और अलर्ट पर नजर बनाए रखें.



Source link