मिलिए 15 करोड़ के ‘विधायक जी’ से, काजू-बादाम के नीचे तो नाद में मुंह नहीं डालते, 23 बार रहे चैंपियन

मिलिए 15 करोड़ के ‘विधायक जी’ से, काजू-बादाम के नीचे तो नाद में मुंह नहीं डालते, 23 बार रहे चैंपियन


Last Updated:

वैसे तो आपने करोड़ों रुपये की गाड़ी या घर के बारे में सुना होगा या फिर कोई ऐसा नायाब चीज जिसकी कीमत करोड़ों में होगी. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक भैंसे की कीमत करोड़ों रुपये हो सकती है. दरअसल, इस बार पानीपत के हसनपुर में आयोजित कृषि मेले में एक 15 करोड़ रुपये का भैंसा आया है, जिसका नाम विधायक है. पानीपत के रहने वाले पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित नरेंद्र सिंह के पशुओं ने इस बार मेले में धूम मचा रखी है.

हसनपुर में आयोजित कृषि मेले में जब नरेंद्र सिंह अपने पशुओं के साथ पहुंचे तो उनको देखने के लिए भीड़ टूट पड़ी. मेले में उनके 15 करोड़ रुपये की कीमत वाले मुर्रा झोटे विधायक ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. बता दें कि नरेंद्र सिंह पिछले 30 साल से पशुपालन और नस्ल सुधार क्षेत्र में बहुत काम कर रहे हैं.

उनकी तीन दशकों की मेहनत और पशुधन संरक्षण के क्षेत्र में दिन गए अतुलनीय योदगान के चलते उन्हें अनगिनत राज्य और राष्ट्रीय अवॉर्ड मिल चुके हैं. उनकी इन उपलब्धियों को देखते हुए साल 2019 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक साढ़े पांच साल का यह झोटा अब तक अलग-अलग कंपटीशन में 23 बार फर्स्ट आ चुका है. इस झोटे की बाजार में अनुामित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये है. इससे पहले कुरुक्षेत्र में लगे पशु मेले में चैंपियन का खिताब जीता था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बताया जा रहा है कि कंपटीशन के वक्त इसकी डाइट में काजू-बादाम शामिल किया जाता है. खास बात यह है कि इन सभी को कोई खास या महंगा भोजन नहीं खिलाया जाता है. बल्कि ये आम पशुओं वाला सामान्य खान-पान ही करते हैं.

कृषि मेले में पल्सर नाम की भैंस ने भी अपना ध्यान खींचा है. यह मुर्रा नस्ल की भैंस प्रतिदिन 25 किलो दूध देती है. वहीं हरियाणा केसरी नाम का देश हरियाणा नस्ल का एक बेहरतीन सांड भी मेले में आया हुआ है. इसके अलावा साहीवाल नस्ल का एक उत्कृष्ट सांड भी मेले में आया है, जिसका नाम भारत केसरी है. बताया जा रहा है कि मंत्री और सांसद नाम के भी पशु आए हुए हैं.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह 24 घंटे एसी में रहता है. इसके उच्च गुणवत्ता वाले सीमन की पूरी देश में भारी मांग है, जिससे इसके मालिक की अच्छी-खासी कमाई होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link