राशि खन्ना ने पूरी की ‘मौजा ही मौजा’ की शूटिंग, शेयर की खास तस्वीरें, अक्षय कुमार-विद्या बालन का दिखा अतरंगी अंदाज

राशि खन्ना ने पूरी की ‘मौजा ही मौजा’ की शूटिंग, शेयर की खास तस्वीरें, अक्षय कुमार-विद्या बालन का दिखा अतरंगी अंदाज


Last Updated:

मशहूर एक्ट्रेस राशि खन्ना ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ की शूटिंग पूरी कर ली है. इस प्रोजेक्ट के अनुभव को शेयर करते हुए राशि ने बताया कि सेट पर काम करने का माहौल इतना खुशनुमा था कि उन्हें यह शूटिंग कम और कोई वेकेशन ज्यादा महसूस हुआ. राशि खन्ना इन दिनों काफी व्यस्त हैं. वह जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘धर्मन’ में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वह वेब सीरीज फर्जी दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अनीस बज्मी कर रहे ‘मौजा ही मौजा’ का डायरेक्शन. (फोटो साभार: Instagram@raashiikhanna)

नई दिल्ली. बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस राशि खन्ना ने निर्देशक अनीस बज्मी की फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ की शूटिंग पूरी कर ली है. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और विद्या बालन लीड किरदारों में नजर आएंगे. राशि खन्ना ने शनिवार को सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ मजेदार बिहाइंड द सीन यानी बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

राशि खन्ना ने इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘मौजा ही मौजा के सेट की कुछ तस्वीरों झलक दिखाई है जिनमें वह अक्षय कुमार, विद्या बालन और फिल्म की पूरी टीम के साथ मस्ती करती दिखाई दे रही हैं. राशि ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग उनके लिए काम से ज्यादा एक छुट्टी जैसी महसूस हुई. शूटिंग के दौरान टीम ने लूडो, डंब शराड्स और कैरम जैसे कई मजेदार खेल खेले.

View this post on Instagram





Source link