मां ने बना रखा था अवैध संबंध, बेटे को नहीं था पसंद, न मानने पर प्रेमी की कर दी हत्या

मां ने बना रखा था अवैध संबंध, बेटे को नहीं था पसंद, न मानने पर प्रेमी की कर दी हत्या


Last Updated:

Yamunanagar Latest News: हरियाणा के यमुनानगर में मां के प्रेम संबंधों को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मां के प्रेमी शिव कुमार की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि बेटे ने शिव कुमार को समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह नहीं माना.

Zoom

श्मशान में फेंका शव.

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि मां के प्रेमी को बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि बेटे के समझाने के बावजूद व्यक्ति नहीं माना था. वारदात के बाद आरोपियों ने शव को कट्टे में डालकर श्मशान घाट के पास फेंक दिया. 17 अक्टूबर को नगावां जगीर के खेतों में मिले शिव कुमार के शव के ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

17 अक्टूबर को नगावां जगीर के खेतों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी. मृतक की पहचान बुढ़िया निवासी शिव कुमार के रूप में हुई थी. शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. शुरुआत में यह ब्लाइंड मर्डर केस था, जिसमें मृतक की हत्या करने वालों तक पहुंचना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था. जांच के दौरान पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

मां के प्रेमी की हत्या दोस्त के साथ मिलकर की
पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे मृतक के महिला के साथ संबंध होने का मामला सामने आया है. आरोप है कि महिला के बेटे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर शिव कुमार की हत्या की. बताया जा रहा है कि बेटे ने शिव कुमार को समझाया भी था, लेकिन बात नहीं बनी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को कट्टे में डाला और श्मशान घाट के पास फेंककर फरार हो गए थे.

पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि हत्या की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया और इसमें क्या-क्या परिस्थितियां शामिल थीं. पुलिस की जांच के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद है.



Source link