पटियाला: तोड़ा टोल का बैरियर, स्‍टाफ को मारी टक्‍कर, कई मीटर तक घसीटती ले गई इनोवा | Video

पटियाला: तोड़ा टोल का बैरियर, स्‍टाफ को मारी टक्‍कर, कई मीटर तक घसीटती ले गई इनोवा | Video


Last Updated:

पटियाला के धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. बैरियर तोड़कर भाग रही एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने टोल कर्मचारी को टक्कर मार दी और उसे बोनट पर कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई. गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को राजिंदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है.

Zoom

पटियाला के धरेड़ी जट्टां टोल प्‍लाजा पर हुई घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.

पटियाला क्राइम न्‍यूज. पटियाला के धरेड़ी जट्टां टोल प्‍लाजा का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक तेज रफ्तार इनोवा कार पहले टोल गेट पर लगे बैरियर को तोड़ती है, और फिर कुछ ही दूरी पर खड़े एक स्‍टाफ को टक्‍कर मार देती है. यह टक्‍कर इतनी तेज थी कि टोल स्‍टाफ उछलकर इनोवा के बोनट में आ गिरता है. इतने के बावजूद इनोवा का ड्राइवर गाड़ी में ब्रेक नहीं लगाता, बल्कि टोल स्‍टाफ के खसीटते हुए कई मीटर तक अपने साथ ले जाता है. इसके बाद, टोल स्‍टाफ एक झटके के साथ नीचे गिरता है और इनोवा मौके से फरार हो जाती है.

वहीं, इस हादसे के बाद टोल प्‍लाजा में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कुछ टोल कर्मियों ने वारदात को अंजाम देने वाली इनोवा कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन उनकी हर कोशिश नाकाम रही. इसी बीच, मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देरी किए गंभीर रूप से जख्‍मी टोल स्‍टाफ को पटियाला के राज‍िंदर हॉ‍स्पिटल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस हादसे का वीडियो टोल प्‍लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है. साथ ही, सीसीटीवी कैमरे की मदद से गाड़ी की पहचान भी कर ली गई है. वारदात को अंजाम देने वाली इनोवा कार के चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपनी कवायद तेज कर दी है.

बाइक सवार युवक का अपहरण कर हत्‍या
इसी बीच, पटियाला से आई दूसरे खबर ने हड़कंप मचा दिया. वादरदात में एक बाइस सवार को दिन दहाड़े अगवा कर लिया गया. वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है. इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार को एक स्‍कार्पियों टक्‍कर मारती है. इसके बाद, स्‍कार्पियों से कुछ लोग उतरते हैं और बाइक सवार को जबरन स्‍कार्पियो कार में बैठाकर फरार हो जाते हैं. बताया जा रहा है कि अपहरण करने के बाद युवक की हत्‍या कर दी गई और शव को सड़क पर फेंककर आरोपी फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस हमलावरों की तलाश करने में जुटी है. वहीं, अरोपियों की धरपकड़ के लिए शहर में नाकेबंदी कर दी गई है.



Source link