‘मेरा पेट सहलाते हैं और हाथ-पैर दबाते हैं’, पीरियड्स में परेशान रश्मिका मंदाना की खूब खातिरदारी करते हैं विजय

‘मेरा पेट सहलाते हैं और हाथ-पैर दबाते हैं’, पीरियड्स में परेशान रश्मिका मंदाना की खूब खातिरदारी करते हैं विजय


Last Updated:

रश्मिका मंदाना खुलकर बात करना पसंद करती हैं. उन्हें विजय देवरकोंडा के साथ अपने निजी पलों के सीक्रेट्स भी बताने से गुरेज नहीं है. रश्मिका मंदाना पहले भी पीरियड्स से होने वाली तकलीफ का जिक्र कर चुकी हैं. उन्होंने अब जो खुलासे किए हैं, उससे उनके कुछ फैंस भी थोड़ा असहज हुए. हालांकि, एक्ट्रेस की बातों में कुछ भी गलत नहीं, मगर निजी लम्हों पर लोग इतने खुलेपन की उम्मीद नहीं करते. एक्ट्रेस ने बताया कि वे जब पीरियड्स में होती हैं, तब विजय देवरकोंडा उनके हाथ-पैर दबाते हैं और तकलीफ होने पर उनका पेट सहलाते हैं.

Top Deals Inside

नई दिल्ली: रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा पावर कपल हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री भी जबरदस्त है. उन्होंने एक बातचीत में बताया कि विजय देवरकोंडा उनका ख्याल कैसे रखते हैं? रश्मिका मंदाना ने विजय देवरकोंडा से जुड़ी अपनी कुछ निजी बातें भी फैंस के साथ साझा कीं, जिस पर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि भले ही विजय ने घर पर कभी पीरियड्स के बारे में खुलकर बात नहीं की, लेकिन वे उनके दर्द को बहुत अच्छे से समझते हैं. वे जब तकलीफ में होती हैं, तब विजय उनके हाथ-पैर दबाकर मदद करते हैं. (फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna)

रश्मिका मंदाना ने ‘मिड-डे’ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘वे समझते हैं कि मैं किस दौर से गुजर रही हूं और मुझे कैसा महसूस हो रहा है. मैं अपनी बात खुलकर रखने वाली इंसान हूं. अगर मुझे बिना किसी वजह के उदासी महसूस होती है, तो मैं उनसे कह देती हूं- सुनिए कुछ दिनों में मेरे पीरियड्स शुरू होने वाले हैं और मुझे बस आपका साथ चाहिए. मैं उन्हें पहले ही बता देती हूं.’

एक्ट्रेस रश्मिका ने आगे कहा, ‘एक मर्द से आप इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर सकते. ऐसा तो है नहीं कि वे यूटेरस को बाहर निकाल सकते हैं. लेकिन यह जानकर ही तसल्ली मिलती है कि वे मेरे साथ हैं. वे मेरे पेट की मालिश करते हैं और मेरे हाथ-पैर दबाते हैं, क्योंकि उनका मानना ​​है कि मैं बस इतना ही कर सकता हूं.’ (फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna)

Add News18 as
Preferred Source on Google

रश्मिका और विजय ‘कॉफी विद करण 9’ में नजर आए थे, जहां उन्होंने अपनी केमिस्ट्री को लेकर बड़े खुलासे किए. कपल ने यह भी बताया कि रश्मिका ने विजय से शादी के लिए 100 बार पूछा था. विजय ने बताया, ‘उसने कहा-चलो शादी कर लेते हैं. मैंने कहा- ठीक है, तुमने मुझसे 100 बार पूछ लिया है!’ (फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna)

रश्मिका मंदाना ने कहा, ‘मैंने उनसे पूरे एक साल तक पूछा था. इस पर विजय ने कहा- मैं कोई बुरा इंसान नहीं हूं. एक्टर ने बताया कि वे मुश्किल समय और रोजमर्रा की जिंदगी में अपने रिश्ते को परखना चाहते थे, ताकि देख सकें कि क्या रश्मिका अभी भी उतने ही प्यार के साथ उनसे शादी करना चाहती हैं.’

कपल ‘राणाबाली’ में नजर आ रहा है. यह फिल्म 1876-78 के ‘ग्रेट मद्रास फेमिन’ के बैकग्राउंड पर बनी है. यह फिल्म इतिहास के बरे चैप्टर को बड़े पर्दे पर लाती है, जिसमें प्रतिरोध, अस्तित्व की लड़ाई और बदले की कहानी दिखाई गई है. अकाल से तबाह हुए रायलसीमा में सेट फिल्म, सिंगनामला बोब्बिली राणाबाली नाम के एक योद्धा की कहानी है. जैसे-जैसे भुखमरी फैलती है, वैसे-वैसे लोगों से जरूरत की चीजें छीनी जाती हैं. लोगों का निजी गुस्सा ब्रिटिश प्रशासन के खिलाफ एक बड़ी लड़ाई में बदल जाता है.’ (फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna)

रश्मिका-विजय ने शादी से पहले कुछ यादगार फिल्मों में काम किया था. वे पहली दफा 2018 में आई फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में दिखे थे. साल 2019 में आई ‘डियर कॉमरेड’ को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. अब वे ‘राणाबाली’ में अपनी केमिस्ट्री से ध्यान खींच रहे हैं.

रश्मिका-विजय की ऑफस्क्रीन अफेयर की चर्चाएं खूब होती थीं, मगर दोनों सितारे उस पर बात करने से बचते रहे. आखिरकार, कपल ने 26 फरवरी 2026 को शादी करके सबकी अपेक्षाओं को सच साबित कर दिया. उन्होंने राजस्थान में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से शादी की थी. (फोटो साभार: Instagram@rashmika_mandanna)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link