American Nostradamus Prediction for Future:15 महीने में विनाश देखेगी दुनिया अमेरिकी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से हड़कंप जो सोचा भी नहीं है वो भी होगा

American Nostradamus Prediction for Future:15 महीने में विनाश देखेगी दुनिया अमेरिकी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से हड़कंप जो सोचा भी नहीं है वो भी होगा


होमदुनियाअमेरिका

15 महीने में विनाश देखेगी दुनिया, अमेरिकी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी से हड़कंप

Last Updated:

American Nostradamus Prediction for Future: जब भी बात भविष्यवाणी की होती है, तो हर कोई जानना चाहता है कि आगे क्या होने वाला है. ऐसे ही एक भविष्यवक्ता ने बताया है कि आने वाले 15 महीने इंसानियत के लिए खतरनाक होने वाले हैं. इन्हें अमेरिका का नास्त्रेदमस भी कहा जाता है.

Zoom

अमेरिकी नास्त्रेदमस ने बताया दुनिया में बहुत कुछ बदलेगा.

What is coming in future: क्या आने वाले दो साल दुनिया के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं? जो कुछ भी चल रहा है, क्या इससे भी कुछ बुरा होने वाला है? कम से कम जॉन होग की भविष्यवाणी तो यही कहते हैं, जिन्हें अमेरिकी नास्त्रेदमस कहा जाता है. अमेरिकी भविष्यवक्ता कहे जाने वाले जॉन होग ने ऐसी ही कई चौंकाने वाली आशंकाएं जताई हैं, जो मौजूदा परिस्थितियों से जुड़ी हुई है. हालांकि उनकी भविष्यवाणियों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और ये व्यक्तिगत दावे हैं.

जॉन होग पिछले करीब 40 वर्षों से फ्रांस के चर्चित भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की लिखी बातों का अध्ययन करने का दावा करते हैं. अपनी ताजा भविष्यवाणी में उन्होंने चेतावनी दी है कि वर्ष 2028 तक दुनिया को परमाणु हमले, आर्थिक संकट और बड़े युद्ध जैसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. इतना ही नहीं सबसे बुरी खबर तो अमेरिका के लिए है, जिसका रुतबा तबाह हो जाएगा.

परमाणु हमला देखेगी दुनिया 

होग का दावा है कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव परमाणु हमले तक पहुंच सकता है. उनके मुताबिक अगर ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला होता है, तो इसके जवाब में अमेरिकी सैन्य जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है. उन्होंने अरब सागर में ईरानी मिसाइलों और उत्तर कोरिया के ड्रोन से संभावित हमलों की आशंका भी जताई है.

27 साल तक चल सकता है युद्ध?

होग ने नास्त्रेदमस की पुरानी भविष्यवाणियों का हवाला देते हुए दावा किया है कि दुनिया को 27 साल लंबे युद्ध का सामना करना पड़ सकता है. उनके मुताबिक, इस संघर्ष की शुरुआत सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की हत्या या अचानक मौत से हो सकती है. इसके पीछे उनका तर्क नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में बताए गए रहस्यमयी नाम ‘मैबस’ को लेकर है, जिसे वे बिन सलमान से जोड़ते हैं. होग का कहना है कि ऐसा संघर्ष पश्चिम एशिया के तेल और गैस उद्योग को तबाह कर सकता है. इससे ऊर्जा संकट, महंगाई और खाद्य पदार्थों की कमी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं.

रूस-नाटो टकराव से विश्व युद्ध का खतरा?

भविष्यवक्ता ने रूस और नाटो देशों के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भी चिंता जताई है. उनका दावा है कि यूक्रेन युद्ध में यूरोपीय देशों के सीधे हस्तक्षेप से रूस की जवाबी कार्रवाई तेज हो सकती है और हालात परमाणु संघर्ष तक पहुंच सकते हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

2028 तक कमजोर पड़ जाएगा अमेरिका?

होग के मुताबिक, अमेरिका को भारी कर्ज, महंगाई, ईंधन की कमी और राजनीतिक अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है. उन्होंने सितंबर 2028 तक अमेरिकी वैश्विक प्रभुत्व में बड़ी गिरावट आने की आशंका जताई है. हालांकि ये दावे डराने वाले हैं, लेकिन किसी भी भविष्यवाणी को सटीक नहीं माना जा सकता है. होग का कहना है कि उनका उद्देश्य लोगों को डराना नहीं, बल्कि युद्ध के बजाय शांति का रास्ता चुनने के लिए सचेत करना है.



Source link