UP Special TET Exam City Slip 2026: उत्तर प्रदेश में स्पेशल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (स्पेशल टीईटी) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने परीक्षा की तारीख और जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप भी उपलब्ध करा दी गई है. अब अभ्यर्थी घर बैठे यह पता कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी. आयोग के मुताबिक, परीक्षा 3 नवंबर 2026 को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी. वहीं, उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे.
UP Special TET Exam City Slip 2026: कहां से करें डाउनलोड?
स्पेशल टीईटी की एग्जाम सिटी स्लिप देखने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. यहां से वे अपनी परीक्षा के शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.
1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
2. इसके बाद स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा जनपद से जुड़ी अग्रिम सूचना के लिंक पर क्लिक करें.
3. अगर वेबसाइट पर लॉगिन की जानकारी मांगी जाती है, तो उसे दर्ज करें.
4. इसके बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी.
5. इसमें दिए गए परीक्षा शहर का नाम ध्यान से देखें और भविष्य के लिए स्लिप डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
3 नवंबर को छह शहरों में होगी परीक्षा
आयोग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, स्पेशल टीईटी की लिखित परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित होगी. इसके लिए प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा को परीक्षा शहर बनाया गया है. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी.
आयोग ने इस परीक्षा के लिए आधिकारिक विज्ञापन 5 सितंबर को जारी किया था. अब परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी सामने आने के बाद उम्मीदवार अपनी यात्रा और परीक्षा की तैयारी पहले से कर सकते हैं.
31 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
स्पेशल टीईटी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड अलग-अलग डॉक्यूमेंट हैं. सिटी स्लिप में केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है, जबकि परीक्षा केंद्र का पूरा पता एडमिट कार्ड में मिलेगा. इसलिए केवल सिटी स्लिप के आधार पर परीक्षा केंद्र पर न जाएं.
आयोग के अनुसार, उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ वेलिड फोटो पहचान पत्र ले जाना भी जरूरी होगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र, तारीख और समय की जानकारी ध्यान से जांच लें, ताकि परीक्षा वाले दिन किसी तरह की परेशानी न हो.