न आंधी न बारिश, तेज धूप का सितम भी नहीं, दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?
Last Updated:
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम सुहावना रहने वाला है. भारत मौसम विभाग की मानें तो आज न तो एनसीआर में बारिश और न ही तेज धूप का अनुमान है. आज तापमान भी सामान्य रहने वाला है. IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान 34-36°C रहेगा.
आज सोमवार को बारिश होगी या नहीं? 21 सितंबर को कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम?
Delhi NCR Weather Today: आज 21 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर का मौसम काफी सुहावना रहने वाला है. भारत मौसम विभाग के अनुसार आज न तो मॉनसून की बारिश होने की संभावना है और न ही आंधी-तूफान का अनुमान है. सुबह से आसमान साफ है और धूप खिली हुई है, लेकिन आज बहुत कड़ी धूप पड़ने की भी संभावना नहीं है, ऐसे में आज मौसम अच्छा रहने वाला है.
आईएमडी के मुताबिक सोमवार की सुबह बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य हिस्से पर बना कम दबाव का क्षेत्र आज डिप्रेशन में बदल सकता है. जिसकी वजह से दक्षिण और पूर्वी भारत में बारिश की संभावना बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है. यहां गरज-चमक के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है. हालांकि उत्तर भारत और उत्तर पश्चिम भारत में आज मौसम पूरी तरह शांत रहने वाला है.
न आंधी न बारिश, तेज धूप का सितम भी नहीं, दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम, मौसम विभाग ने दी जानकारी.
वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तर भारत का मौसम आज अपेक्षाकृत शांत रहने वाला है. खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा. हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक संभव है. आज कहीं-कहीं हल्की फुहारें पड़ सकती हैं लेकिन बारिश की कोई बड़ी चेतावनी नहीं है.
तापमान की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर में टेंपरेचर बहुत सुहाना रहने वाला है. आज अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. ऐसे में तापमान सामान्य से कम ही रहेगा. इसके साथ ही सुबह दक्षिण-पूर्वी दिशा से हल्की हवाएं 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. दोपहर में हवा की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी और गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. शाम को फिर दक्षिण-पूर्वी हवाएं हल्की गति से बहेंगी.
किन जिलों में कैसा रहेगा हाल?
दिल्ली के सभी जिलों उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, नई दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद के लिए आईएमडी ने एक जैसा ही पूर्वानुमान जारी किया है. आज इन सभी जगहों पर आसमान लगभग सामान्य रहेगा. आईएमडी ने बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी है. यहां पिछले 24 घंटों में भी राजधानी में बारिश नहीं हुई थी और आज भी सूखा मौसम बना रहने की पूरी संभावना है.
क्या अब लौटेगा मॉनसून या चला गया?
दिल्ली-एनसीआर में अब मॉनसून की वापसी काफी कमजोर लग रही है. वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की वापसी की प्रक्रिया पश्चिमी राजस्थान से आगे बढ़ चुकी है. दिल्ली-एनसीआर में मानसून का सक्रिय प्रभाव अब कमजोर पड़ चुका है. दक्षिणी और पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से भारी बारिश हो रही है, लेकिन उत्तर भारत का यह हिस्सा उससे दूर है. इसलिए दिल्ली में आने वाले दिनों में मॉनसून की बारिश की संभावना कम ही है, हालांकि कुछ डिस्टर्बेंसेंज के चलते कभी-कभी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.