Last Updated:
Special Trains for Festivals: दीवाली और छठ त्योहार के मद्देनजर भोपाल रेल मंडल से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है. मध्य प्रदेश से करीब 30 स्टेशन स्पेशल ट्रेनों से जुड़ेंगे. इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी फायदा होगा.
10 राज्यों के करीब 30 स्टेशन इन स्पेशल ट्रेनों से जुड़ेंगे. (सांकेतिक तस्वीर)
रिपोर्ट- शिवकांत आचार्य, भोपाल. आगामी त्योहारी सीजन के चलते अभी से ज्यादातर ट्रेनों के टिकट बुक हो चुके हैं. ट्रेनों में वेटिंग दिखा रहा है. रेलवे यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है. इस बीच मध्य प्रदेश के भोपाल रेल मंडल से 10 राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया गया है. दीवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया है. मध्य प्रदेश से करीब 30 स्टेशन स्पेशल ट्रेनों से जुड़ेंगे. भोपाल मंडल से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र समेत 10 राज्यों तक कनेक्टिविटी मिलेगी. भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए सुल्तानपुर-वाराणसी से मुंबई जाने का अतिरिक्त विकल्प होगा.
त्योहारी सीजन में नियमित ट्रेनों की भीड़ को कम करने की कवायद शुरू कर दी गई है. सुल्तानपुर-वाराणसी से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. बीना, रानी कमलापति और इटारसी होकर दोनों स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. दोनों दिशाओं में स्पेशल ट्रेनों के 4-4 फेरे होंगे. भोपाल मंडल के तीन स्टेशनों को मुंबई के लिए 16 अतिरिक्त एकतरफा फेरे मिलेंगे.
कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा
बताते चलें कि रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा कर दी है. प्रयागराज और साबरमती के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को लेकर बदलाव किया गया है. गांधीनगर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से जुड़ी बाधाओं के चलते प्रयागराज और गांधीनगर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के टर्मिनल में बदलाव किया गया है. अब 04111/04112 के बदले यह सेवा 04179/04180 नंबर से प्रयागराज और साबरमती के बीच चलेगी. 04179 नंबर ट्रेन प्रयागराज से शाम चार बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:40 बजे साबरमती पहुंचेगी. वहीं 04180 नंबर ट्रेन साबरमती से शाम 5:45 बजे रवाना होगी.