Earthquake News Today: भारत में सुबह-सुबह कांपी धरती, इस राज्य में आया जलजला, झटकों से सहम गए लोग

Earthquake News Today: भारत में सुबह-सुबह कांपी धरती, इस राज्य में आया जलजला, झटकों से सहम गए लोग


होमताजा खबरदेश

भारत में सुबह-सुबह कांपी धरती, इस राज्य में आया जलजला, झटकों से सहम गए लोग

Last Updated:

Earthquake Today News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शनिवार सुबह भूकंप के झटके दर्ज किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था. इसी सुबह तिब्बत में 4.5 और चीन में 4.6 तीव्रता के भूकंप भी दर्ज किए गए. हालांकि, इन घटनाओं के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है.

Zoom

जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. (सांकेतिक तस्वीर- रॉयटर्स)

Earthquake Today News: भारत में सुबह-सुबह धरती कांपी है. जी हां, भारत के जम्मू-कश्मीर में आज यानी शनिवार की सुबह भूकंप आया. भूकंप के झटके से लोगों की नींद उड़ गई. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर जलजले यानी भूकंप से धरती हिली. एनसीएस (नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी) यानी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी सूचना दी. राहत की बात यह है कि भूकंप ती तीव्रता कम थी. इससे किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. जम्मू-कश्मीर के अलावा तिब्बत और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी यानी राष्ट्री भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी 24 अक्टूबर 2026 को सुबह 04:54 बजे किश्तवाड़ में भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 2.4 मापी गई. इस भूकंप केंद्र 33.127 अक्षांश और 76.006 देशांतर पर स्थित था. भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई. फिलहाल इलाके में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है. हालांकि, पहाड़ी इलाके में भूकंप आने की वजह से लोगों को अच्छे से कंपन महसूस हुआ. लोगों की नींद ही भूकंप से खुली और वे डर गए.

तिब्बत में 4.5 तीव्रता का भूकंप

जम्मू-कश्मीर में भूकंप दर्ज होने के कुछ समय बाद तिब्बत में भी धरती हिली. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, तिब्बत में सुबह 5 बजकर 38 मिनट 12 सेकंड पर 4.5 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया. इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप का स्थान 31.485 अक्षांश और 93.528 देशांतर दर्ज किया गया.

चीन में भी दर्ज किए गए झटके

इससे पहले चीन में भी भूकंप दर्ज किया गया था. चीन में सुबह 4 बजकर 9 मिनट 8 सेकंड पर 4.6 तीव्रता का भूकंप आया. इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई. इसका केंद्र 32.920 अक्षांश और 93.761 देशांतर पर था. इस तरह शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर, तिब्बत और चीन में भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की गईं. हालांकि, इन तीनों भूकंप में कहीं अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है..



Source link