हिमांशु भाऊ: दिल्ली-NCR और हरियाणा का ‘दाऊद इब्राहिम’ अमेरिका में गिरफ्तार
Last Updated:
Gangster Himanshu Bhau Arrested: कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने उसे पकड़ा है. हिमांशु भाऊ पर दर्जनों केस दर्ज हैं. इनमें हत्या, हत्या का प्रयास और वसूली से जुड़े मामले भी हैं. इससे पहले बताया गया था कि हिमांशु भाऊ पुर्तगाल में है, लेकिन अब उसके अमेरिका में गिरफ्तार होने की सूचना आई है. गैंगस्टर हिमांशु भाऊ दिल्ली-एनसीआर से लेकर हरियाणा-पंजाब तक में खौफ का दूसरा नाम है. वह विदेश में बैठकर भारत में अपराध का साम्राज्य चलाता था. उसकी गिरफ्तारी से कई राज खुलने की संभावना है. दूसरी तरफ, अब उसे अमेरिका से भारत लाने की कोशिश की जाएगी, ताकि भारतीय कानून के तहत गैंगस्टर हिमांशु भाऊ पर मुकदमा चलाया जा सके.
गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है. (फाइल फोटो)