Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 24 October 2026: आज शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा है. आज रवि योग दिन में दो बार बन रहा है. सुबह में 06 बजकर 27 मिनट से रवि योग का निर्माण होगा, जो दोपहर तक रहेगा. उसके बाद रात में 08 बजकर 32 मिनट से फिर बनेगा और अगले दिन सुबह में रहेगा. आज के पंचांग अनुसार, आज आश्विन शुक्ल त्रयोदशी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, तैतिल करण, व्याघात योग, पूर्व का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. त्रयोदशी तिथि दोपहर में 01:36 बजे तक है, उसके बाद से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी. आज पूरे दिन पंचक लगा हुआ है.
आज आप शनिवार व्रत हैं तो सुबह में 07:52 बजे से लेकर सुबह 09:16 बजे के बीच पूजा कर लें. उस समय आपको यह शुभ-उत्तम मुहूर्त मिलेगा. इस समय में रवि योग भी रहेगा. किसी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को काले तिल, सरसों के तेल, नीले फूल, काली उड़द आदि अर्पित करें. काला गुलाब जामुन या काले तिल का लड्डू भोग में चढ़ाएं. शनि चालीसा का पाठ करके शनिवार व्रत कथा सुनें. फिर शनिदेव की आरती करें. शनिदेव के प्रिय पेड़ शमी की सेवा करें. उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. शनि कृपा से आपकी साढ़ेसाती या ढैय्या के कष्ट दूर होंगे. आज गरीबों को भोजन कराएं, उनके जरूरत के सामान दान करें. पंचांग से जानें आज के मुहूर्त.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 24 अक्टूबर 2026
आज की तिथि- त्रयोदशी – 01:36 पी एम तक, फिर चतुर्दशी
आज का नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद – 08:32 पी एम तक, फिर रेवती
आज का करण- तैतिल – 01:36 पी एम तक, गर – 12:51 ए एम, अक्टूबर 25 तक, उसके बाद वणिज
आज का योग- व्याघात – 08:01 पी एम तक, फिर हर्षण
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मीन
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 06:27 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:43 बजे
चंद्रोदय: 04:26 पी एम
चंद्रास्त: 05:18 ए एम, अक्टूबर 25
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:46 ए एम से 05:36 ए एम
रवि योग: 06:27 ए एम से 12:56 पी एम, 08:32 पी एम से 06:28 ए एम, अक्टूबर 25
अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:28 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:58 पी एम से 02:43 पी एम
अमृत काल: 03:50 पी एम से 05:24 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:31 ए एम, अक्टूबर 25
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 07:52 ए एम से 09:16 ए एम
चर-सामान्य: 12:05 पी एम से 01:30 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:30 पी एम से 02:54 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:54 पी एम से 04:18 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:43 पी एम से 07:18 पी एम
शुभ-उत्तम: 08:54 पी एम से 10:30 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:30 पी एम से 12:05 ए एम, अक्टूबर 25
चर-सामान्य: 12:05 ए एम से 01:41 ए एम, अक्टूबर 25
लाभ-उन्नति: 04:52 ए एम से 06:28 ए एम, अक्टूबर 25
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 06:27 ए एम से 07:52 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:27 ए एम से 07:12 ए एम, 07:12 ए एम से 07:57 ए एम
राहुकाल- 09:16 ए एम से 10:41 ए एम
यमगण्ड- 01:30 पी एम से 02:54 पी एम
पंचक- पूरे दिन
दिशाशूल- पूर्व
शिववास
नन्दी पर – 01:36 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.