Last Updated:
MP CG Top News Today: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबरें मिलेंगी.
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.
MP CG News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो दोनों राज्यों की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे. इसके अलावा आपको राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और अन्य काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…
आकाशीय बिजली का कहर, एक किशोर की मौत, दो घायल
डिंडौरी जिले के पथरिया गांव में बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी. बिजली गिरने से गाय चरा रहे 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई. हादसे में दो किशोर घायल हुए हैं. घायलों को बजाग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बजाग पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बिलासपुर में गणेश पंडाल को लेकर भिड़े दो पक्ष
बिलासपुर में गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत हो गई. छोटी कोनी में रास्ता घेरने को लेकर विवाद शुरू हुआ था. विवाद बढ़ा, तो दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे. दोनों पक्षों की महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं. सिम्स में घायलों का इलाज जारी है. कोनी पुलिस ने दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज किया है. मामले की जांच जारी है.