‘मैं तेरा खून भी लूंगा और आजादी भी छीनकर’, ‘फौजी’ का धांसू टीजर OUT, प्रभास के फर्स्ट लुक ने लूटी महफिल


Last Updated:

सुपरस्टार प्रभास का आज 47वां जन्मदिन है. इस मौके पर उनकी फिल्म ‘फौजी’ का टीजर और पहला लुक रिलीज कर दिया गया है. आजादी के दौर की पृष्ठभूमि पर बनी इस पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म में प्रभास एक विद्रोही सैनिक के रूप में ब्रिटिश हुकूमत से लोहा लेते नजर आ रहे हैं. टीजर में उनके दमदार डायलॉग और धाकड़ किरदार ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है. इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

'फौजी' का धांसू टीजर OUT, प्रभास के फर्स्ट लुक ने लूटी महफिलZoom

प्रभास की ‘फौजी’ की रिलीज डेट भी आ गई सामने. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास के 47वें जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है. इस खास मौके पर उनकी मच अवेटेड फिल्म ‘फौजी’ के मेकर्स ने प्रभास का पहला लुक और एक धमाकेदार टीजर जारी कर दिया गया है. इसमें वह दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं. वीडियो से साफ है कि प्रभास पर्दे पर एक बार फिर फुल एक्शन मोड में धमाल मचाने वाले हैं. टीजर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. यह पीरियड एक्शन-ड्रामा फिल्म अगले साल यानी 2027 में सिनेमागरों में रिलीज होगी.

टीजर में दमदार अवतार में दिखे प्रभास

2 मिनट 31 सेकंड का यह टीजर ‘फौजी’ में प्रभास के लार्जर-दैन-लाइफ किरदार की एक झलक दिखाता है. आजादी से पहले के दौर पर आधारित इस कहानी में प्रभास कोलकाता के एक ऐसे जांबाज सैनिक की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं, जो अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. भारत का सबसे बड़ा विद्रोही सैनिक के रूप में उन्हें इंट्रोड्यूस किया गया है, जिसे अंग्रेज 1932 से तलाश रहे हैं. प्रभास का यह किरदार फिल्म में ब्रिटिश हुकूमत की ईंट से ईंट बजाने वाला है.

छा गया प्रभास का धांसू डायलॉग

टीजर के एक सीन में प्रभास बहुत बड़ी सी मशीन गन लोड करते हुए दिखते हैं. इसके बाद बैकग्राउंड में प्रभास की गूंजती आवाज सुनाई देती है और वह डायलॉग बोलते हैं, ‘अबे ओ फिरंगी, मैं तेरा खून भी लूंगा और आजादी भी छीनकर’. उनका यह तेवर और दमदार डायलॉग ही बता देता है कि अंग्रेजों के आगे न झुकने वाला उनका बागी किरदार बड़े पर्दे पर क्या तहलका मचाने वाला है.

मेकर्स ने जारी किया ‘फौजी’ का पोस्टर

टीजर से पहले ‘फौजी’ के मेकर्स ने बेहद ही दिलचस्प पोस्टर जारी किया था, जो फिल्म के पीरियड बैकग्राउंड को बयां करता है. इस पोस्टर में आग की लपटों के बीच एक सोने का सिक्का दिखाया गया, जिस पर फौजी की वर्दी पहने हुए प्रभास नजर आते हैं. पोस्टर की टैगलाइन है ‘एक पूरी बटालियन, जो अकेले लड़ती है’ और साथ ही लिखा है, ‘1932 से मोस्ट वॉन्टेड’.

इस दिन रिलीज होगी प्रभास की मूवी ‘फौजी’

बताते चलें कि ‘सीता रामम’ फेम निर्देशक हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स और टी-सीरीज फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है. नवीन येरनेनी, वाई रविशंकर और भूषण कुमार मिलकर इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं. प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ 19 मार्च 2027 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है.



Source link