‘दुख हुआ जब परिवार को घसीटा’, ‘घूसखोर पंडित’ विवाद पर फूटा मनोज बाजपेयी का गुस्सा, घरवाले हुए थे नफरत का शिकार

‘दुख हुआ जब परिवार को घसीटा’, ‘घूसखोर पंडित’ विवाद पर फूटा मनोज बाजपेयी का गुस्सा, घरवाले हुए थे नफरत का शिकार


Last Updated:

फिल्म ‘गजब रात’ पर तब काफी विवाद हुआ था, जब ‘घूसखोर पंडित’ नाम के साथ इसका प्रचार किया गया था. फिल्म के टाइटल को नेताओं और संगठनों ने जातिवादी बताया था. उस वक्त मनोज बाजपेयी को काफी बुरा-भला कहा गया, मगर वे तब परेशान हो गए, जब उनके परिवार की तस्वीरें आपत्तिजनक बयानों के साथ वायरल की जाने लगीं. मनोज बाजपेयी ने उस पूरी घटना और परिवार को लेकर अपने जज्बात बयां किए.

Top Deals Inside

नई दिल्ली: मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गजब रात’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म का टाइटल पहले ‘घूसखोर पंडित’ था, जिसे काफी विरोध के बाद बदलकर ‘गजब रात’ कर दिया गया. फिल्म में मनोज बाजपेयी ने भ्रष्ट पुलिसवाले का रोल निभाया है. जब फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद चरम पर था, तब मनोज बाजपेयी को काफी मुश्किलों को सामना करना पड़ा था. उन्हें सोशल मीडिया के जरिये अज्ञात लोगों ने धमकी दी. एक्टर तब परेशान हो गए, जब विवाद में उनके परिवार को घसीटा गया. उनकी तस्वीरें वायरल कर दी गई थीं.
(फोटो साभार: IMDb)

मनोज बाजपेयी ने एक ताजा इंटरव्यू में बताया कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते वह आलोचनाओं के आदी हैं, लेकिन परिवार के लोगों की तस्वीरें वायरल किए जाने की वजह से वह चिंतित हो गए थे. जब फरवरी में फिल्म का ऐलान हुआ, तो ‘घूसखोर पंडित’ टाइटल का कड़ा विरोध हुआ. कई यूजर्स, राजनेताओं और संगठनों ने इस टाइटल को जातिवादी और आपत्तिजनक बताया, जिसके बाद फिल्म निर्माताओं ने इसका नाम बदलकर ‘गजब रात’ कर दिया. (फोटो साभार: IMDb)

मनोज बाजपेयी ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी टीम को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह विवाद इतना बड़ा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अपने करियर के दौरान उन्होंने खुद पर होने वाले हमलों को झेलना सीख लिया है, लेकिन उनके परिवार को जिस तरह से परेशान किया गया, उसे स्वीकार करना मुश्किल था. (फोटो साभार: IMDb)

Add News18 as
Preferred Source on Google

अभिनेता ने कहा, ‘आप मुझ पर चाहे कितनी भी बुरी बातें कहें या हमला करें, मैं उसे सह लूंगा क्योंकि मैं एक अभिनेता हूं. मैंने रिजेक्शन से लेकर हर तरह के दौर देखे हैं, जहां लोग आपको न जाने क्या-क्या कहते हैं. इसलिए, अब मेरी खाल मोटी हो गई है.’ उन्होंने आगे कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा दुख तब हुआ, जब उन्होंने देखा कि उनके परिवार की तस्वीरें गलत कमेंट के साथ वायरल की जा रही थीं. मनोज बाजपेयी की पत्नी अभिनेत्री शबाना रजा हैं और उनकी एक बेटी भी हैं. (फोटो साभार: IMDb)

मनोज बाजपेयी ने बताया कि कई पोस्ट बॉट्स और गुमनाम सोशल मीडिया अकाउंट्स से आ रहे थे. उन्होंने खुद को एक ऐसा इंसान बताया जो आम तौर पर जिंदगी का आनंद लेना पसंद करता है और विवादों से दूर रहता है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि जब उनके अपनों की बात आती है, तो वे उनके बचाव के लिए पूरी तरह से डटकर खड़े हो जाते हैं. (फोटो साभार: IMDb)

मनोज बाजपेयी ने कहा, ‘मैं जिंदगी में बहुत सहज रहने वाला इंसान हूं. मुझे हमेशा खुश रहना और मजे करना पसंद है. साथ ही, जब अपने करीबियों को बचाने की बात आती है, तो मैं कड़ा रुख अपना लेता हूं, पर मैं किससे लडूं, क्योंकि सामने तो ऐसे लोग हैं जिनकी कोई पहचान ही नहीं है.’ (फोटो साभार: IMDb)

मनोज बाजपेयी ने बताया कि फिल्म का नाम फाइनल करने से पहले मेकर्स ने 5-6 विकल्पों पर विचार किया था. उन्हें लगा कि यह नाम कहानी और उसके अहम किरदार को सही ढंग से दर्शाता है. उन्होंने आगे कहा कि टीम को इस बात का अंदाजा नहीं था कि इस नाम पर ऐसा रिएक्शन देखने को मिलेगा. उन्होंने दावा किया कि विरोध करने वाले वे लोग थे जिन्हें फिल्म के बारे में बहुत कम या बिल्कुल जानकारी नहीं थी; उनमें से ज्यादातर लोगों का पूरा ध्यान सिर्फ फिल्म के नाम पर था. उन्होंने बताया कि यह विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें और उनके परिवार को धमकियां मिलने लगीं. (फोटो साभार: IMDb)

मनोज बाजपेयी ने याद करते हुए बताया, ‘मेरी जान और मेरे परिवार को धमकियां मिल रही थीं. कई तरह की चीजें हो रही थीं, लेकिन मैं बेफिक्र होकर घूम रहा था.’ उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी प्रशासन उन्हें छोटे शहरों या इलाकों में बाहर न निकलने की सलाह देता था. ‘गजब रात’ की कहानी अजय निर्वेट नाम के एक पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है. एक घायल महिला की मदद करने के कारण वह एक बड़ी साजिश और एक ही रात में घटने वाली खतरनाक घटनाओं के सिलसिले में फंस जाता है. (फोटो साभार: IMDb)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link