Last Updated:
Ground report pm modi visit varanasi : 25 अक्टूबर को वाराणसी आ रहे पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है. पुलिस लाइन से नमो घाट के बीच पुष्प वर्षा के साथ घंटा घड़ीयाल और शंख के मंगलध्वनि के बीच उनका स्वागत किया जाएगा. पुलिस लाइन से नमो घाट के बीच 13 ऐसे पॉइंट्स बनाए गए हैं. पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर महिला शक्ति पीएम मोदी की आरती उतारेंगी. इन दिनों काशी में एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ चल रहा है. तीन दिनों के इस एयर शो के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी इसे देखने आ रहे हैं. इस एयर शो में करीब 100 लड़ाकू विमान आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं.
वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी में भव्य एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ का आगाज हो चुका है. तीन दिनों के इस एयर शो के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसमें शामिल होंगे. 25 अक्टूबर को वाराणसी आ रहे पीएम मोदी के स्वागत की भव्य तैयारी की गई है. वाराणसी पुलिस लाइन से नमो घाट के बीच पुष्प वर्षा के साथ घंटा घड़ीयाल और शंख के मंगलध्वनि के बीच काशी वासी और बीजेपी कार्यकर्ता उनका भव्य स्वागत करेंगे. वाराणसी के पुलिस लाइन से नमो घाट के बीच 13 ऐसे पॉइंट्स बनाए गए हैं, जहां पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा. इस दौरान अलग-अलग जगह ढोल नगाड़े और सांस्कृतिक आयोजन के बीच उनका स्वागत होगा. पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर महिला शक्ति पीएम मोदी की आरती भी उतारेंगी. इसके लिए वहां स्टेज भी बनाया गया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं के अलावा काशी वासी भी पीएम के आगमन को लेकर खासा उत्साहित हैं. काशी के रहने वाले विजय चौहान कहते हैं कि 25 अक्टूबर को जब पीएम यहां आएंगे तो पुष्पवर्षा से उनका स्वागत करेंगे.
अरविंद मिल्स का काटेंगे फीता
वाराणसी में पीएम मोदी अरविंद मिल्स का उद्घाटन भी करेंगे. वाराणसी आगमन के बाद पीएम मोदी विशेष विमान से मिर्जामुराद पहुंचेंगे. वहां वो 100 करोड़ की लागत से बने अरविंद मिल्स का उद्घाटन करेंगे. वहां पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे. जनसभा संबोधित करने के बाद पीएम मोदी वापस पुलिस लाइन आएंगे.
कैसी है सुरक्षा
पुलिस लाइन आगमन के बाद वो सड़क मार्ग से नमो घाट जाएंगे. नमो घाट जाते समय उनका भव्य स्वागत होगा. नमो घाट पर पीएम मोदी एयर शो देखेंगे. इस दौरान वायु सेना के करीब 100 विमान आसमान में करतब दिखाएंगे. पीएम मोदी के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री मौजूद होंगे. पीएम मोदी के वाराणसी आगमन को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम हैं. एसपीजी ने भी वाराणसी में डेरा डाल रखा है. इसके अलावा भी कई स्तरीय सुरक्षा घेरे में पीएम मोदी इस भव्य एयर शो को देखेंगे.