1 के साथ कितने लोग फ्री देखने जाएंगे ‘पहला प्यार दूसरी बार’? मेकर्स ने रिलीज के पहले दिन दिया बड़ा ऑफर

1 के साथ कितने लोग फ्री देखने जाएंगे ‘पहला प्यार दूसरी बार’? मेकर्स ने रिलीज के पहले दिन दिया बड़ा ऑफर


Last Updated:

अगर आपको रोमांटिक कॉमेडी पसंद है, तो आप अनुज सैनी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ देख सकते हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. मेकर्स ने दर्शकों को रिलीज के पहले दिन ही बड़ा ऑफर दे दिया है. यानी दर्शक एक टिकट पर दूसरी मुफ्त में पा सकते हैं. अगर दोस्तों के साथ वीकेंट को खास बनाना हो, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में हो सकती है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का प्यार मिल रहा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘पहला प्यार दूसरी बार’ 23 अक्टूबर को रिलीज हुई

नई दिल्ली: अगर आप दोस्तों या करीबियों के साथ वीकेंड को यादगार बनाना चाहते हैं, तो आपकी वॉचलिस्ट में कोई रोमांटिक कॉमेडी हो सकती है, जो हंसी-मजाक के साथ आपको पुराने दिनों की याद दिलाए. अगर आप रोमांस-कॉमेडी से भरपूर सिनेमा देखना चाहते हैं, तो आपको फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ पर गौर करना चाहिए. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह नई रोमांटिक कॉमेडी के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है. मेकर्स ने रिलीज के पहले दिन ही दर्शकों को बड़ा ऑफर दे दिया है. यानी वे एक टिकट के साथ अपने दोस्त-यार को मुफ्त में फिल्म दिखा सकते हैं.

सिनेमाघरों में मिल रहे पॉजिटिव रिएक्शन और दर्शकों के बीच बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने अब फिल्म देखने की योजना बना रहे फैंस के लिए खास ऑफर पेश किया है. मेकर्स ने इस खास ऑफर का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया, जिसके साथ लिखा था, ‘एक टिकट खरीदें और एक टिकट मुफ्त पाएं! बुकमाईशोइन (bookmyshowin) और डिस्ट्रिक्टअपडेट्स (districtupdates) पर PPDB कोड का इस्तेमाल करके टिकट बुक करें.’ दर्शक टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं. इसके लिए उन्हें बुकमाईशो या जोमाटो के डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर टिकट बुक करते समय पेमेंट के स्टेज में PPDB प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा.

(फोटो साभार: Instagram@luv_films)

फिल्म 23 अक्टूबर को हुई रिलीज
अनुज सैनी के निर्देशन में बनी ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लव रंजन-अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है. आज 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म के जरिए अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुणाल वैद, सरगुन कौर लूथरा और तुषार छिब्बर जैसे नए कलाकारों की टोली दर्शकों के सामने आई है. फिल्म की कहानी उन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्कूल के सालों बाद दोबारा मिलते हैं. यह मुलाकात उनके साथ पुरानी यादें, स्कूल के दिनों का पहला प्यार और रिश्तों में आने वाले ट्विस्ट लेकर आती है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. इसकी पुरानी यादें ताजा करने वाली कहानी, मजेदार डायलॉग और मॉडर्न रिश्तों के साथ-साथ प्यार को दूसरा मौका देने के दिलचस्प नजरिए की सराहना की जा रही है.



Source link