करवा चौथ पर सिर्फ करवा ही नहीं, ये 5 चीजें खरीदना भी माना जाता है शुभ
Last Updated:
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत इस साल 29 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं. पूजा-पाठ के साथ इस त्योहार पर खरीदारी का भी खास महत्व है. ज्योतिषी अखिलेश पांडेय के अनुसार, करवा चौथ पर मिट्टी का करवा, लाल चुनरी, चूड़ियां, सिंदूर और मेहंदी जैसी चीजें खरीदना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन चीजों को घर लाने से सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. आइए जानते हैं करवा चौथ पर किन चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है और पूजा के बाद किन लोगों को सुहाग का सामान देना चाहिए.
ऋषिकेश: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं. व्रत की तैयारियों के साथ बाजार से खरीदारी करना भी इस त्योहार का अहम हिस्सा है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ खास चीजें खरीदना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इन चीजों को घर लाने से सुख-समृद्धि आती है और घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है.
लोकल 18 से बातचीत के दौरान ज्योतिषी अखिलेश पांडेय ने बताया कि करवा चौथ का व्रत पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाता है. इस दिन महिलाएं सुबह सरगी खाने के बाद पूरे दिन व्रत रखती हैं और शाम को भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करती हैं. इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों पानी पीकर व्रत खोलने की परंपरा है. इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा. इस त्योहार पर पूजा-पाठ के साथ खरीदारी का भी खास महत्व है. धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें खरीदकर घर लाना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है.
करवा चौथ पर इन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ
इस दिन मिट्टी का करवा, पूजा की थाली, लाल चुनरी, सुहाग का सामान और मिठाई खरीदना शुभ माना जाता है. इसके अलावा महिलाएं बिछिया, चूड़ियां, सिंदूर और मेहंदी जैसी चीजें भी खरीद सकती हैं. करवा चौथ की पूजा में करवा, दीपक, रोली, चावल, फल और मिठाई का इस्तेमाल किया जाता है.
पूजा के बाद सास को दिया जाता है बायना
करवा चौथ की पूजा के बाद सास या परिवार की किसी बड़ी महिला को बायना देने की परंपरा है. इसमें कपड़े, मिठाई, फल, सुहाग का सामान और दक्षिणा शामिल होती है. इसके अलावा महिलाएं अपने आसपास रहने वाली अन्य सुहागिन महिलाओं को भी खरीदी हुई चीजें दे सकती हैं. इसे भी शुभ माना जाता है.