MTV Roadies में छाएगा बिहार, सासाराम के जंगलों और डैम पर शूटिंग जारी, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला पहुंचे

MTV Roadies में छाएगा बिहार, सासाराम के जंगलों और डैम पर शूटिंग जारी, नेहा धूपिया और प्रिंस नरूला पहुंचे


Last Updated:

MTV Roadies shooting in Sasaram: बिहार के सासाराम में एमटीवी रोडीज के 21वें सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है. डीएम ने इसका उद्घाटन किया. शो के लिए नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला और निखिल चिनापा समेत कई सितारे सासाराम पहुंचे हैं. शूटिंग से क्षेत्र में पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

Zoom

सासाराम में एमटीवी रोडीज के 21वें सीजन की शूटिंग शुरू.

सासाराम: खबर सासाराम से है. जहां इन दिनों एमटीवी के चर्चित रियलिटी शो रोडीज के 21वें सीजन की शूटिंग चल रही है. शूटिंग के लिए रोडीज की पूरी टीम 21 अक्टूबर से सासाराम में मौजूद है. रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने रोडीज के 21वें सीजन की शूटिंग का उद्घाटन किया. इस दौरान अभिनेत्री नेहा धूपिया, निखिल चिनापा, प्रिंस नरूला, विजय सिंह और अभिषेक मिराज समेत कई चर्चित चेहरे सासाराम पहुंचे हैं. इससे आने वाले भविष्य में यहां पर कई और फिल्मं शूटिंग देखने को मिल सकता है. इससे रोजगार के साथ पर्यटन बढ़ने का मौका मिलेगा.

इन जगहों पर हो रही शूटिंग
रोडीज की शूटिंग सासाराम के सिकरिया डैम, करमचट डैम और कैमूर पहाड़ी के अलग-अलग इलाकों में हो रही है. टीम बेहद गोपनीय तरीके से शूटिंग कर रही है. पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में रात के समय भी शूटिंग की जा रही है. इससे पहले रोडीज की टीम ने गयाजी में करीब एक सप्ताह तक शूटिंग की थी. अब पूरी टीम सासाराम पहुंच गई है. इस दौरान कई लोगों की भीड़ भी देखने को मिली.

करीब 500 लोगों की टीम सासाराम में
बताया जा रहा है कि रोडीज की टीम में करीब 500 लोग शामिल हैं. टीम के सदस्य सासाराम के अलग-अलग होटलों में ठहरे हुए हैं. शूटिंग के लिए टीम कैमूर पहाड़ियों के अलग-अलग लोकेशन पर पहुंच रही है. इन इलाकों में कई जगह पहुंचना काफी मुश्किल है. इसके बावजूद रोडीज की टीम यहां शूटिंग कर रही है. स्थानीय लोगों के लिए भी यह खास मौका है. क्योंकि बिहार के इस इलाके में पहली बार बड़े स्तर पर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की शूटिंग हो रही है. रोडीज की शूटिंग से सासाराम और कैमूर की प्राकृतिक खूबसूरती को देशभर में पहचान मिलने की उम्मीद है.



Source link