कॉन्सर्ट विवाद के बीच दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप ने दिया हेल्थ अपडेट, मीका सिंह ने खराब सेहत के दिए थे संकेत


Last Updated:

दलेर मेहंदी के इवेंट का वीडियो वायरल होने के बाद मंत्री सुबोध उनियाल के रवैये पर लोग सवाल उठा रहे हैं. मीका सिंह ने एक बयान में दलेर मेहंदी की सर्जरी का जिक्र करके उनकी खराब सेहत की ओर संकेत दिया था. तब से फैंस उनकी तबीयत को लेकर चिंतित हैं. अब दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

कॉन्सर्ट विवाद के बीच दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप ने दिया हेल्थ अपडेटZoom

दलेर मेहंदी की सर्जरी हुई थी. (फोटो साभार: Instagram@thedalermehndiofficial)

नई दिल्ली: उत्तराखंड में नवरात्रि के मौके पर दलेर मेहंदी ने एक इवेंट में परफॉर्म किया था. तब परफॉर्मेंस के बीच मंत्री सुबोध उनियाल स्टेज पर आए और दलेर मेहंदी को सही से न गाने के लिए फटकार लगाई. सोशल मीडिया पर इवेंट का वीडियो वायरल होने के बाद काफी बवाल हुआ. फिल्म बिरादरी ने मंत्री के रवैये पर नाराजगी जताई. मीका सिंह ने बताया कि दलेर मेहंदी की तबीयत ठीक नहीं थी, हाल में उनकी सर्जरी हुई थी. सिंगर की परफॉरमेंस को लेकर चल रहे विवाद के बीच उनके बेटे गुरदीप मेहंदी ने हेल्थ अपडेट दिया. गुरदीप ने फैंस को भरोसा दिलाया कि उनके पिता बिल्कुल ठीक हैं, हालांकि उन्होंने चल रहे विवाद पर कोई कमेंट नहीं किया.

दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप ने ‘आईएएनएस’ से ​​बातचीत में अपने पिता की सेहत को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर कहा, ‘वे एकदम फर्स्ट क्लास हैं, शानदार हैं, सुपर हिट हैं.’ उत्तराखंड में ‘सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले’ के दौरान दलेर मेहंदी की परफॉरमेंस पर तब विवाद खड़ा हो गया, जब राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल ने बीच में ही उनका शो रुकवा दिया. आरोप है कि मंत्री ने गायक पर शराब के नशे में होने और भारी फीस लेने के बावजूद खराब परफॉरमेंस देने का इल्जाम लगाया. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या दलेर लाइव गाने के बजाय लिप-सिंक कर रहे थे.

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे सितारे
उत्तराखंड में हुई इस परफॉरमेंस को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच मीका सिंह, पलाश सेन, कपिल शर्मा और सुदेश लहरी जैसी कई हस्तियां दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आई हैं. मीका सिंह ने अपने भाई का बचाव करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैंने खबर देखी. आप लोगों ने फैला दिया है कि दलेर मेहंदी गाते समय नशे में थे, वे गा नहीं पा रहे थे. सबसे पहले, मैं आप सभी से पूछना चाहता हूं. वे पिछले 30 सालों से सुपरस्टार रहे हैं. क्या आपने कभी उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है या उनकी बर्थडे पार्टियों में शराब का खुलेआम इस्तेमाल होते देखा है?’ नहीं, आपने ऐसा नहीं देखा है. अगर आपने खुद नहीं देखा है, तो आप कैसे कह सकते हैं कि वह खड़े होने की हालत में नहीं थे? कलाकार के तौर पर हम अक्सर किसी के कहने पर परफॉर्म करने के लिए मान जाते हैं और कहते हैं- हां, हम शो करेंगे. भले ही हमें 104 डिग्री बुखार हो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर मेरी तबीयत ठीक नहीं है और परसों मेरा कोई शो है, जिसके लिए मैंने पहले ही वादा कर दिया है, तो मैं अपना वादा जरूर निभाऊंगा. चाहे बजट बड़ा हो या छोटा. उन्होंने (दलेर मेहंदी) भी शायद ऐसा ही किया होगा.’



Source link