3 लाख लेने, 22 लाख और मांगने का आरोप, बुरे फंस गए BND कॉलेज के प्रिंसिपल, मुकदमा दर्ज

3 लाख लेने, 22 लाख और मांगने का आरोप, बुरे फंस गए BND कॉलेज के प्रिंसिपल, मुकदमा दर्ज


Last Updated:

Kanpur Latest News: कानपुर के BND कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपये लेने और नियुक्ति नहीं देने का आरोप लगा है. शिकायतकर्ता शशांक शुक्ला की शिकायत पर पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक द्विवेदी के खिलाफ FIR दर्ज की है. शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगने पर धमकी देने और 22 लाख रुपये अतिरिक्त मांगने का भी आरोप लगाया है. पुलिस अब शिकायतकर्ता के बयान, पेश किए गए ऑडियो और कॉलेज से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच करेगी.

Zoom

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक द्विवेदी के खिलाफ FIR दर्ज

कानपुर: ब्रह्मानंद कॉलेज में प्रयोगशाला सहायक समेत अन्य पदों पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेने और नियुक्ति न देने की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है. शिकायतकर्ता शशांक शुक्ला की शिकायत पर पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता के निर्देश पर छावनी थाने में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विवेक द्विवेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

गौरतलब है कि शिकायतकर्ता शशांक शुक्ला का आरोप था कि वर्ष 2013 में स्थायी नियुक्ति का भरोसा देकर उनसे तीन लाख रुपये लिए गए, लेकिन नौकरी नहीं दी गई. रकम वापस मांगने पर धमकी देने और नियुक्ति के नाम पर अतिरिक्त 22 लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया गया है. शिकायतकर्ता ने बातचीत में रिश्वत मांगने का ऑडियो भी पुलिस को सौंपा था. शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया था कि उनके स्थान पर डॉ. विवेक द्विवेदी ने अपने सगे भाई मनीष द्विवेदी की नियुक्ति कर दी थी.

जांच के निर्देश जारी
चारों तरफ से भटकने के बाद शिकायतकर्ता शशांक शुक्ला ने 29 सितंबर 2026 को लखनऊ जाकर पुलिस महानिदेशक को अपनी पीड़ा बताई. पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने पुलिस कमिश्नर कानपुर को जांच करने के निर्देश दिए थे. पुलिस उपायुक्त पूर्वी, कानपुर नगर ने सघन जांच के बाद डॉ. विवेक द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया, जिसके अनुपालन में आज छावनी थाने में एफआईआर दर्ज की गई.

छावनी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
DCP पूर्वी सत्यजीत गुप्ता के अनुसार प्राचार्य बी.एन.डी कॉलेज विवेक द्विवेदी के के खिलाफ छावनी थाने में मुकदमा दर्ज हो गया. विवेचक विवेचना कर रहे हैं गुणदोष के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. DCP सत्यजीत गुप्ता ने बताया वादी के बयान के अलावा विद्यालय से जुड़े हुए लोगों के बयान भी लिए जाएंगे. सभी साक्ष को विवेचना में सम्मिलित किया जाए हमारी शशांक शुक्ला की बहनों को भी विवेचना में सम्मिलित किया जाएगा. इस प्रकार में जहां एक और वायरल ऑडियो की बात की जा रही है. वायरल वीडियो की सत्यता को विवेचना के दौरान दौरान उस वायरल ऑडियो की सत्यता की भी जांच की जाएगी, भाई विवेक द्विवेदी के भी बयान लिए जाएंगे.



Source link